8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलVIDEO: मैच में भारी ड्रामा, एक ही एंड पर भागे यशस्वी-रुतुराज, फिर...

VIDEO: मैच में भारी ड्रामा, एक ही एंड पर भागे यशस्वी-रुतुराज, फिर भी कोई नहीं हुआ रन आउट

Published on

डबलिन

भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार रात को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल के दौरान एक मौका ऐसा आया जब टीम इंडिया के दोनों बल्लेबाज क्रीज के एक ही छोर पर खड़े हो गए थे, बावजूद इसके आयरिश फिल्डर्स रन आउट करने में नाकाम रहे। दरअसल, हुआ यूं कि दूसरे ओवर में जोशुआ लिटिल गेंदबाजी करने आए। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाला यह युवा तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी जानता था, ऐसे में शुरुआती दो गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ एक रन ही बना पाए। अब तीसरी बॉल खेलने स्ट्राइक पर यशस्वी जायसवाल पहुंचे।

हां-ना, हां-ना का चक्कर
जोशुआ लिटिल की तीसरी बॉल यशस्वी जायसवाल के थाई पैड्स से टकराकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, जिसके बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच रन के लिए कन्फ्यूजन देखने को मिला। जायसवाल रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और न ही अपने साथी बल्लेबाज को दौड़ते हुए देखा। ऐसे में यशस्वी जायसवाल दौड़ते हुए नॉन स्ट्राइक एंड पर जाकर खड़े हो गए।

…और चूक गए रन आउट का मौका
दोनों बल्लेबाजों के एक ही एंड पर खड़े हो जाने के बाद रन आउट होना तय था। यशस्वी जायसवाल ने तो वापसी की राह ही छोड़ दी थी, लेकिन गलत एंड पर थ्रो ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद मिड ऑफ से दोबारा थ्रो कीपर की तरफ किया गया, जहां गायकवाड मुश्किल में आ सकते थे, लेकिन दस्तानों में ठीक से कलेक्ट नहीं करने के कारण रन आउट का दूसरा मौका भी आयरलैंड ने गंवा दिया। इस तरह एक ही बॉल पर दोनों बल्लेबाज रन आउट से बचे और अंत में लेग बाई के रूप में एक रन भी मिल गया।

DLS के आधार पर भारत दो रन आगे
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने सात विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में भारत ने बारिश के कारण खेल बाधित होने तक 6.5 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बना लिए थे और डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर भारतीय टीम दो रन आगे है। जीत के लिए 140 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत काफी तेज रही । यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंद में 24 रन बनाे जबकि रूतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर नाबाद है। आयरलैंड के क्रेग यंग ने जायसवाल और तिलक वर्मा (0) को आउट किया।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...