8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत ने 2 रन से जीता पहला टी-20, बारिश के कारण DLS...

भारत ने 2 रन से जीता पहला टी-20, बारिश के कारण DLS मैथड से आया फैसला, कमबैक किंग बने बुमराह

Published on

डबलिन

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 इंटरनेशननल डकवर्थ लुईस के आधार पर दो रन से जीत लिया। आयरलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने 6.5 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बना लिए थे तभी तेज बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। इस वक्त तक भारत DLS पद्धति के हिसाब से दो रन आगे था। बाद में बरसात न थमती देख अंपायर्स और मैच रेफरी ने मिलकर मुकाबला यही रोकने का फैसला किया इस तरह टीम इंडिया ने तीन मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली।

जीत के लिए 140 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरूआत काफी तेज रही। यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंद में 24 रन बनाए जबकि रूतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। सातवें ओवर में भारत को लगातार दो गेंदों में दो झटके लगे, दूसरी बॉल पर यशस्वी को आउट करने के बाद तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने अगली ही गेंद पर नए बल्लेबाज तिलक वर्मा को बिना खाता खोले चलता किया। हैट्रिक बॉल का सामना संजू सैमसन ने किया, एक रन बनाने के बाद उन्होंने स्ट्राइक रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी, जिन्होंने पांचवीं गेंद डॉट खेली और अंपायर्स ने तभी बारिश तेजी होती देख मैच रोकने का फैसला लिया।

यह मुकाबला भारत की जीत से ज्यादा जसप्रीत बुमराह की इंटरनेशनल वापसी के लिए याद रखा जाएगा। पीठ की इंजरी से उबरकर 11 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक कर रहे बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो-दो विकेट चटकाए। मैच की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी (चार) को बोल्ड किया जबकि लोरकान टकर (0) ने इसी ओवर में विकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमाया। कमर के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण 11 महीने खेल से दूर रहे बुमराह ने 24 रन देकर दो विकेट लिए जबकि कृष्णा ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई को भी दो विकेट मिले और अर्शदीप सिंह ने एक विकेट लिया ।

आयरलैंड एक वक्त 11वें ओवर में छह विकेट 59 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कर्टिस कैम्फर (39) और मैकार्थी ने सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। मैकार्थी ने अपना पहला अर्धशतक अर्शदीप को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया, उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। अर्शदीप ने आखिरी ओवर में 22 रन दे डाले।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...