8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलस्पेन नई फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में फेवरेट इंग्लिश महिलाओं को हराकर...

स्पेन नई फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में फेवरेट इंग्लिश महिलाओं को हराकर रचा इतिहास

Published on

सिडनी

फीफा वीमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिल चुका है। स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराते हुए पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारतीय समयानुसार रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुए फाइनल का एकमात्र गोल 29वें मिनट में कप्तान ओल्गा कैरमोना ने किया, जिन्होंने सेमीफाइनल में भी गोल मारा था। दोनों ही टीमें पहली बार महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचीं थीं। खिताबी मैच से पहले यूरोपियन चैंपियन इंग्लिश टीम को भले ही फेवरेट बताया जा रहा हो, लेकिन फाइनल में उनकी एक न चली। 2019 के वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 13 गोल करने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी इंग्लैंड को दूसरी पोजिशन से ही संतोष करना पड़ा।

मेंस-वीमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली स्पेन सिर्फ दूसरी टीम
आज फीफा महिला फुटबॉल वर्ल्ड के फाइनल में इतिहास बनना तय था। दोनों टीम के पास पहली बार यह खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका था। इतना ही नहीं, जर्मनी एक मात्र टीम थी, जिसने पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में फीफा वर्ल्ड कप जीता है। अब स्पेन के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। स्पेन ने सेमीफाइनल में स्वीडन को 2-1 से तो इंग्लैंड ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

ऐसा रहा स्पेन का स्वपनिल सफर
अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेल रही स्पेन ने सेमीफाइनल में स्वीडन पर बेहद नाटकीय अंदाज में 2-1 से जीत हासिल की थी। मुकाबले के तीनों गोल मैच के आखिरी 10 मिनट में आए थे। इस दौरान स्पेन ने बेहद जुझारू प्रदर्शन से प्रभावित किया था। इंग्लैंड और स्पेन की भिड़ंत आखिरी बार पिछले साल यूरोपियन चैंपियनशिप में हुई थी। तब क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी। टीम ने जीत के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए फाइनल में जर्मनी को हराया और पहली बार यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। बावजूद इसके इंग्लैंड इसका मनोवैज्ञानिक फायदा नहीं ले पाई।

तीसरे पर रहा स्वीडन
स्वीडन ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्वीडन की तरफ से फ्रिडोलिना रोल्फो और कोसोवरे असलानी ने गोल किए। यह चौथा अवसर है जब स्वीडन ने सेमीफाइनल में हारने के बाद तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लिए टूर्नामेंट का निराशाजनक अंत रहा। उसने सह मेजबान का फायदा उठाकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...