6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने कर दी भारी भूल..? अश्विन और चहल को बाहर...

टीम इंडिया ने कर दी भारी भूल..? अश्विन और चहल को बाहर रखने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर

Published on

नई दिल्ली,

स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए था. यह राय पूर्व क्रिकेटर मदनलाल और करसन घावरी की है. सोमवार को भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना है. स्पिन विभाग में उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है.

‘.. अश्विन जानते हैं कि विकेट कैसे लेने होते हैं’
मदनलाल ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुलदीप यादव को अच्छी तरह से खेलते हैं. युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिए था. वह मैच विजेता गेंदबाज हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अश्विन ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 500-600 विकेट लिए हैं. वह जानते हैं कि विकेट कैसे लेने होते हैं. हमने उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी नहीं खिलाया, ऐसा क्यों किया गया यह टीम प्रबंधन बेहतर जानता होगा.’

…सीनियर खिलाड़ी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं
करसन घावरी ने विश्व कप की टीम में अश्विन को रखने की वकालत की और कहा कि भारतीय परिस्थितियों में वह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 712 विकेट लेने के बाद अब अश्विन को क्या साबित करना है. सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया.’घावरी ने कहा, ‘अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्हें एशिया कप की टीम में चुना जाना चाहिए था. वह भारतीय पिचों पर वनडे विश्व कप में महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित होंगे.’

खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए
मदनलाल ने चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर यह वही टीम है, जिसके बारे में हम सोच रहे थे. सबसे बड़ी चिंता फिटनेस को लेकर है क्योंकि एशिया कप और विश्व कप दोनों बड़ी प्रतियोगिताएं हैं और इनमें फिटनेस का स्तर महत्वपूर्ण हो जाता है.’

‘तिलक की जगह यशस्वी को रखना चाहिए था’
घावरी ने कहा कि भारत को तिलक वर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में रखना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘यशस्वी ने वेस्टइंडीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. वह शानदार फॉर्म में है और वह जिस तरह का प्रदर्शन कर रहा है उसे देखते हुए उसको एशिया कप की टीम में होना चाहिए था. हर कोई वर्मा को बेहद प्रतिभाशाली मान रहा है, लेकिन उसका प्रदर्शन कहां है. उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा.’

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...