6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभैया थोड़ा रनिंग टेक्निक हल्का पड़ रहा, सूर्या ने अनुष्का के सामने...

भैया थोड़ा रनिंग टेक्निक हल्का पड़ रहा, सूर्या ने अनुष्का के सामने लिए विराट कोहली के मजे

Published on

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज दौरे के बाद और एशिया कप से पहले सूर्यकुमार यादव आराम फरमा रहे हैं। मैदान पर अपने स्टाइलिश शॉट्स के लिए पहचाने जाने वाले सूर्या ऑफ द फील्ड बेहद मजाकिया और दिलचस्प इंसान हैं। इसका ताजा नमूना अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर नजर आया, जहां सूर्या भाऊ ने विराट कोहली की टांग खिंची। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने एक स्पोर्ट्स एपेरल ब्रांड के विज्ञापन के लिए फोटो शूट किया था। साथ में विराट कोहली भी थे। अनुष्का ने विराट के साथ वाली इस फोटो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जहां सूर्यकुमार यादव का कमेंट हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

फोटो में अनुष्का विराट से दौड़ते हुए आगे चल रही है, जिस पर सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया, ‘भैया, थोड़ा रनिंग टेक्निक हल्का पड़ रहा है आपका।’ मुंबई के रहने वाले सूर्या बेसकली ये कहना चाहते थे कि अनुष्का के आगे विराट की दौड़ने की तकनीक थोड़ी कमजोर है। अब इस कमेंट को पढ़ते ही हर किसी की हंसी छूट रही है। खबर लिखे जाने तक फोटो को चंद घंटे के भीतर ही 10 लाख से ज्यादा लाइक्स और अनगिनत कमेंट्स मिल चुके हैं।

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच बढ़िया दोस्ती है। दोनों खिलाड़ी 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2023 के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा है। सूर्या की वनडे टीम में जगह पर सवालिया निशान था, लेकिन चयनकर्ताओं और कप्तान ने रिकॉर्ड्स को दरकिनार करते हुए अपने दाएं हाथ के बल्लेबाज के टैलेंट पर भरोसा जताया है। सूर्या के नाम 26 वनडे में सिर्फ 511 रन दर्ज हैं, जिसमें केवल दो अर्धशतक शामिल हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे में महज 78 रन बनाए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 35 था। यह प्रदर्शन तब आया जब उन्हें घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे में तीन गोल्डन डक होने के बावजूद मौका दिया गया था। यादव हालांकि टी-20 में शानदार रहे हैं। 32 वर्षीय ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज में 166 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 (44) था।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...