नई दिल्ली
भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया। 23 अगस्त 2023, बुधवार को डबलिन के द विलेज स्टेडियम में बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका। क्रिकेट के नियमों के अनुसार यदि बारिश या किसी अन्य कारण से किसी मैच में टॉस भी नहीं हो पाता है तो वह मैच रद्द कहलता है। वहीं यदि टॉस के होने बाद मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो उसका बेनतीजा (चाहे एक भी गेंद न फेंकी गई हो) कहलाता है।
बता दें कि पहले मैच का नतीजा डकवर्थ लुईस स्ट्रेन (DLS) के तहत निकला था। टीम इंडिया को 2 रन से जीत मिली। दूसरे टी20 में उसने 33 रन से जीत मिली। पिछले मैच में रिंकू सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अच्छी बल्लेबाजी। जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने चोट से शानदार वापसी की।
