6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलचंद्रयान 3 की सफलता पर अश्विन के ट्वीट पर 'पीएम मोदी' ने...

चंद्रयान 3 की सफलता पर अश्विन के ट्वीट पर ‘पीएम मोदी’ ने दिया जवाब, जानिए पूरा मामला

Published on

इसरो के मिशन चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न बुधवार को हर भारतीय क्रिकेटर ने मनाया। आयरलैंड में खेलने गई टीम इंडिया से लेकर भारत में मौजूद सभी क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी, लेकिन अश्विन की यह खुशी उस वक्त डबल हो गई थी, जब उनके ट्वीट पर ‘पीएम मोदी’ का रिएक्शन आया।

अश्विन के ट्वीट पर पीएम मोदी का जवाब?
आर अश्विन के ट्वीट पर @NarendraModiPa नाम के ट्विटर से हैंडल से रिप्लाई आया। इस ट्वीट में कहा गया था,”हर भारतीय को बधाई, इस उपलब्धि को बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई।” इस ट्वीट को देख आर अश्विन की खुशी चार गुना हो गई, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और उसके बाद फैंस ने उन्हें कॉमेंट करना शुरू कर दिया कि यह एक फर्जी अकाउंट है।

अश्विन ने भी लिए मजे
इसके बाद अश्विन ने भी मजे लिए और पीएम मोदी के उस फर्जी अकाउंट को जवाब देते हुए कहा- सर आप कैसे हैं? मुझे बहुत खुशी है कि आपने मेरे ट्वीट पर जवाब दिया। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। असल में अश्विन ने मजे-मजे में उन फैंस की एक्टिंग की जो अक्सर सेलिब्रिटी के जवाब पर उन्हें धन्यवाद देते हैं।

ब्लू टिक मिला है पीएम के फर्जी अकाउंट को
अश्विन के ट्वीट पर जिस अकाउंट से रिप्लाई किया गया था वह ब्लू टिक है और नरेंद्र मोदी के आगे पैरोडी लिखा है। इस ट्विटर अकाउंट के 812 फॉलोअर्स हैं और 127 लोगों को इस अकाउंट से फॉलो किया जा रहा है। हैरानी वाली बात यह है कि इस अकाउंट को ब्लू टिक मिला हुआ है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...