6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की उड़ी धज्जियां, 40वें ओवर में गिरा अफगानिस्तान...

पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की उड़ी धज्जियां, 40वें ओवर में गिरा अफगानिस्तान का पहला विकेट

Published on

एशिया कप से ठीक पहले श्रीलंका में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगान बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दी हैं। दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया।

विकेट को तरसा पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक
दुनिया का सबसे खतरनाक बॉलिंग अटैक कहे जाने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों को 40वें ओवर में जाकर पहला विकेट नसीब हुआ। शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए दिखे। अफगानिस्तान की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जरदान के बीच रिकॉर्ड 227 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को शाहीन अफरीदी ने इब्राहिम जरदान (80) के विकेट के साथ तोड़ा।

गुरबाज और इब्राहिम के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। अफगानिस्तान की ओर से रहमनुल्लाह गुरबाज ने अपना 5वां वनडे शतक पूरा किया। गुरबाज की पारी 151 रन पर समाप्त हुई। गुरबाज और इब्राहिम के बीच हुई 227 रन की साझेदारी अफगानिस्तान के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गुरबाज और इब्राहिम ने ही इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ पहले विकेट के लिए 256 रन जोड़े थे। साल 2023 में इनके अलावा केवल 7 बल्लेबाजी जोड़ियों ने 200 या उससे अधिक रन की साझेदारी की है।

पहले वनडे में 59 पर ऑलआउट हुई थी अफगानिस्तान
आपको बता दें कि अफगानिस्तान की टीम पिछले वनडे में सिर्फ 59 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तब यह सवाल खड़े हुए थे कि क्या अफगानिस्तान इस सीरीज में पाकिस्तान को चुनौती भी पेश कर पाएगी या नहीं। पहले वनडे में अफगानिस्तान की गेंदबाजी शानदार रही थी। अफगान गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 201 पर ऑलआउट कर दिया था, लेकिन पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी ने उस मैच में अफगानिस्तान को 142 रन से हरा दिया था।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...