6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलबृजभूषण के कारण देश के पहलवान तिरंगे के साथ नहीं खेल पाएंगे;...

बृजभूषण के कारण देश के पहलवान तिरंगे के साथ नहीं खेल पाएंगे; बजरंग और साक्षी का ट्वीट

Published on

विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने समय पर चुनाव नहीं कराने के कारण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को निलंबित कर दिया। इसका मतलब है कि भारतीय पहलवान 16 से 24 सितंबर तक सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय ध्वज तले नहीं खेल पाएंगे। भारतीय पहलवान विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में तटस्थ खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगे।

विश्व चैंपियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग प्रतियोगिता भी है। भूपेंद्र सिंह बाजवा की अगुआई वाली तदर्थ समिति को 45 दिन के भीतर चुनाव कराने की समय सीमा दी गई थी, लेकिन वह इसमें नाकाम रही। ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने डब्ल्यूएफआई (WFI) के निलंबन का ठीकरा कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर फोड़ा है।

वहीं ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने 24 अगस्त 2023 को भारतीय कुश्ती के लिए काला दिन करार दिया है। साक्षी मलिक ने इस संबंध में 24 अगस्त 2023 की शाम ट्वीट किया। साक्षी मलिक ने लिखा, ‘भारतीय कुश्ती के लिए आज काला दिन है। बृजभूषण और उसके गुर्गों के कारण देश के पहलवान तिरंगे के साथ नहीं खेल पाएंगे।’

साक्षी मलिक ने आगे लिखा, ‘तिरंगा देश की शान है और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह जीतने के बाद तिरंगा को मैदान में लेकर दौड़े। ये बृजभूषण और उसके आदमी देश का कितना नुकसान करेंगे।’ बजरंग पूनिया ने भी अपने ट्वीट में बिल्कुल यही बातें लिखीं। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने @UnityJat के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय कुश्ती के लिए काला दिन।’

विजेंदर सिंह ने इसके बाद उदास चेहरे वाली इमोजी भी पोस्ट की। @UnityJat ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘अपनी पार्टी के एक नेता को बचाने के चक्कर में बीजेपी ने ना देश की प्रतिष्ठा की परवाह की और ना ही देश के सम्मान की!! जिस भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण थे,,,, विश्व कुश्ती संघ ने उस संघ की सदस्यता ही रद्द कर दी!’

कई बार स्थगित किए गए WFI के चुनाव
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए डब्ल्यूएफआई प्रविष्टियां भेजता है। डब्ल्यूएफआई के चुनाव पहले 7 मई को होने थे, लेकिन खेल मंत्रालय ने इस प्रक्रिया को अमान्य करार दे दिया था। कई असंतुष्ट और असंबद्ध राज्य इकाइयों के मतदान में हिस्सा लेने का अधिकार हासिल करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने के कारण चुनाव कई बार स्थगित किए गए।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...