6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलAsia Cup: मुझमें कोई इगो नहीं, मेरा कोई अहंकार नहीं... बुमराह के...

Asia Cup: मुझमें कोई इगो नहीं, मेरा कोई अहंकार नहीं… बुमराह के लौटते ही क्यों सफाई देने लगे शमी

Published on

पालेकल

मोहम्मद शमी को वनडे क्रिकेट में नई गेंद की बजाय पुरानी कूकाबूरा से भी गेंदबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है और उनका कहना है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार ढलने को तैयार हैं और उनमें कोई अहंकार नहीं है। एशिया कप के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ देखना यह होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को उनके साथ नई गेंद कौन संभालेगा। बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी और मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में वनडे श्रृंखला में नई गेंद संभाली थी ।

शमी ने एशिया कप से पहले स्टार स्पोटर्स से कहा , ‘मुझे नई गेंद या पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में कोई हिचक नहीं है। मुझमें इस तरह का कोई अहंकार नहीं है। हम तीनों (बुमराह, शमी और सिराज) अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि वह किसे उतारना चाहता है। अगर मुझे नई गेंद दी जाती है या जब भी गेंदबाजी करने को कहा जाता है तो मैं हमेशा तैयार हूं।’

उन्होंने कहा, ‘सफेद और लाल गेंद को लेकर काफी बात की जाती है, लेकिन अगर सटीक गेंदबाजी करते हैं तो किसी भी प्रारूप में कोई दिक्कत नहीं है। मेरा एक ही लक्ष्य है कि मैदान पर अपना शत प्रतिशत देना है। अगर ऐसा कर सके तो नतीजे खुद ब खुद मिलेंगे।’

उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले बुमराह की वापसी से टीम का मनोबल बढेगा। मोहम्मद शमी की माने तो, ‘जस्सी (बुमराह) लंबे समय से नहीं खेल रहा था। हमें उसकी कमी खली, उसकी वापसी से हमारी गेंदबाजी काफी मजबूत हुई है। वह फिट दिख रहा है और अच्छा खेल रहा है। उम्मीद है कि एशिया कप में प्रदर्शन अच्छा होगा।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...