6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलIPL में बना चैंपियन फिर भारतीय टीम में एंट्री अब सात समंदर...

IPL में बना चैंपियन फिर भारतीय टीम में एंट्री अब सात समंदर पार पहुंच गया हार्दिक पंड्या का ‘चीता’

Published on

लंदन

भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम की तरफ से अब तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को सर्रे काउंटी क्रिकेट क्लब ने गुरुवार को काउंटी चैंपियनशिप के बाकी बचे सत्र के लिए अनुबंधित किया।इक्कीस वर्षीय सुदर्शन ने अभी तक तमिलनाडु की तरफ से केवल आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 47.71 की औसत से 598 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका उच्चतम स्कोर 179 है।

सुदर्शन पिछले दो सत्र से इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में अब तक 13 मैचों में 507 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 96 है। कुछ महीने पहले उन्होंने इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए की तरफ से पदार्पण किया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में एक शतक भी जमाया था।

सुदर्शन को अनुबंधित करने के बारे में सर्रे के मुख्य कोच एलेक स्टीवर्ट ने कहा, ‘विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का कार्यक्रम काफी व्यस्त है, इसे देखते हुए मैं साई सुदर्शन को अपने उपलब्ध खिलाड़ियों की सूची में शामिल करके खुश हूं। उन लोगों ने साई के नाम की सिफारिश की जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। इनमें भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज भी शामिल हैं जिन्होंने उसके साथ काम किया है।’

महज 21 साल के साई सुदर्शन आईपीएल चैंपियन, सैयद मुश्ताक अली चैंपियन और टीएनपीएल चैंपियन हैं। इस साल फरवरी में उद्घाटन टीएनपीएल ऑक्शन में 21.60 लाख रुपये की डील हासिल की, जो उनके 20 लाख रुपये के आईपीएल अनुबंध से ज्यादा था। उन्होंने पिछले दिसंबर में रणजी ट्रॉफी की शुरुआत में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था और अपने पहले सीजन में उन्हें तमिलनाडु का उप-कप्तान भी बना दिया गया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...