6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलफिर भिड़े श्रीलंका-बांग्लादेशी खिलाड़ी, लाइव मैच में घटिया हरकत, अंपायर ने किया...

फिर भिड़े श्रीलंका-बांग्लादेशी खिलाड़ी, लाइव मैच में घटिया हरकत, अंपायर ने किया शांत

Published on

पालेकल

पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश और श्रीलंका की क्रिकेट टीम जब भी एक दूसरे से टकराती है तो खिलाड़ियों के बीच टशन देखने को जरूर मिलता है। दोनों टीमों के बीच नागीन डांस वाले वाक्ये को भला कैसे भुलाया जा सकता है। कभी बांग्लादेशी टीम जीत के जश्न में मैदान पर नागिन डांस करते हुए श्रीलंकाई प्लेयर को चिढ़ाते हैं, तो कभी श्रीलंकाई टीम ने भी बांग्लादेश से अपना बदला पूरा कर उसी के अंदाज में उसे जवाब देते हुए दिखे।

ऐसे में भला एशिया कप 2023 में ऐसा कैसे हो सकता है कि बांग्लादेश और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच टशन देखने को ना मिले। दोनों टीमें पालेकल में टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेल रही है। मुकाबले में बांग्लादेशी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 164 रन ही बना सकी। लक्ष्य का बचाव करने उतरी बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भी श्रीलंका को शुरुआती झटका देकर दमदार आगाज किया।

हालांकि इस बीच शरीफुल इस्लाम के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाज की बहस हो जाती है। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी जुबानी जंग देखे को मिली, लेकिन समय रहते अंपायर ने आकर बीच बचाव कर मामले को शांत किया। इसके बाद फिर खेल को आगे बढ़ाया जा सका। हालांकि अब यह मैच के बाद रेफरी ही यह तय करेंगे कि इस बहसबाजी के दौरान किसी गलती है और किसे सजा मिलेगी।

बांग्लादेश के लिए शंटो ने खेली अर्धशतकीय पारी
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की बल्लेबाजी बहुत ही निराशाजनक रही है। हालांकि टीम के लिए नजमुल हसन शंटो ने जरूर 89 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 122 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 7 चौके भी लगाए। शंटो के अलावा तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़ों को पार सके। हैरानी की बात यह है कि बांग्लादेश की पारी में एक भी छक्का नहीं लग सका।

श्रीलंका ने लिए मथीशा पथिराना ने लिए 4 विकेट
श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में मथीशा पथिराना ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा महेश तिक्षाणा ने भी दो विकेट हासिल किए। वहीं धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलाग्ले और दासुन शनाका के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...