6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलसदीरा-असलंका ने लगाई गेंदबाजों की क्लास, श्रीलंका की बांग्लादेश पर धाकड़ जीत

सदीरा-असलंका ने लगाई गेंदबाजों की क्लास, श्रीलंका की बांग्लादेश पर धाकड़ जीत

Published on

पल्लेकेल (श्रीलंका),

एशिया कप 2023 में ग्रुप-बी के एक मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. गुरुवार (31 अगस्त) को पल्लेकेल में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को जीत के लिए 165 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 66 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. श्रीलंका की वनडे इंटरनेशनल में यह लगातार 11वीं जीत रही. श्रीलंकाई टीम की जीत में सदीरा समरविक्रमा और चरित असलंका का अहम रोल रहा.

सदीरा ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे. वहीं चरित असलंका ने 92 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की. वैसे श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 43 रनों पर ही तीन विकेट खो दिए थे. ऐसे में लग रहा था कि श्रीलंका को लक्ष्य हासिल करने में काफी मुश्किलें आएंगी, लेकिन चौथे विकेट की पार्टनरशिप ने बांग्लादेश से मैच छीन लिया. बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

श्रीलंका के ऐसे गिरे विकेट्स: (165/5)
पहला विकेट- दिमुथ करुणारत्ने 1 रन (13/1)
दूसरा विकेट- पथुम निसंका 14 रन (15/2)
तीसरा विकेट- कुसल मेंडिस 5 रन (43/3)
चौथा विकेट- सदीरा समरविक्रमा 54 रन (121/4)
पांचवां विकेट- धनंजय डिसिल्वा 2 रन (128/5)

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत काफी खस्ता रही. स्पिन गेंदबाज महीष तीक्षणा ने पारी के दूसरे ही ओवर में तंजीद हसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. डेब्यू मैच खेल रहे तंजीद अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं दूसरे ओपनर मोहम्मद नईम (16) भी स्पिनर धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर पथुम निसंका को कैच थमा बैठे.

बांग्लादेश के लिए शंतो ने खेली शानदार पारी
इसके बाद मथीशा पथिराना ने 11वें ओवर में कप्तान शाकिब (05) को विकेटकीपर कुसाल मेंडिस के हाथों कैच कराके बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन किया. यहां से नजमुल हुसैन शंतो और तौहीद हृदोय ने 59 रनों की साझेदारी कर बांग्लादेश को संभाला.शंतो ने पारी के 24वें ओवर में दासुन शनाका पर चौके के साथ 66 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

शंतो के अर्धशतक पूरा करने के एक गेंद बाद ही श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने तौहीद (20) को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद अनुभवी मुश्फिकुर रहीम (13) ने पथिराना की गेंद को अपरकट करने की कोशिश में थर्ड मैन पर दिमुथ करूणारत्ने को कैच थमा दिया, जिससे बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 127 रन हो गया.

मेहदी हसन मिराज और महेदी हसन भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. बाद में तीक्ष्णा ने शंतो को बोल्ड करके बांग्लादेश की बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. आखिरी दो विकेट पथिराना ने चटकाए. पथिराना ने 43वें ओवर में तस्कीन अहमद (00) और मुस्ताफिजुर रहमान (00) को आउट करके बांग्लादेश की पारी को 164 रनों पर समेटा.

बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शंतो ने 122 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे. इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद नईम और तौहीद हृदोय ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए. श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना ने ने 7.4 ओवरों में 32 रन देकर चार और महीष तीक्ष्णा ने दो विकेट चटकाए. जबकि डुनिथ वेलालेज, दासुन शनाका और धनंजय डिसिल्वा को एक-एक विकेट मिला.

बांग्लादेश के ऐसे गिरे विकेट्स: (164/10)
पहला विकेट- तंजीद हसन 0 रन (4/1)
दूसरा विकेट- मोहम्मद नईम 16 रन (25/2)
तीसरा विकेट- शाकिब अल हसन 5 रन (36/3)
चौथा विकेट- तौहीद हृदोय 20 रन (95/4)
पांचवां विकेट- मुश्फिकुर रहीम 13 रन (127/5)
छठा विकेट- मेहदी हसन मिराज 5 रन (141/6)|
सातवां विकेट- महेदी हसन 6 रन (162/7)
आठवां विकेट- नजमुल हुसैन शंतो 89 रन (162/8)
नौवां विकेट- तस्कीन अहमद 0 रन (164/9)
दसवां विकेट- मुस्तफिजुर रहमान 0 रन (164/10)

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...