6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने निकाला पाकिस्तान की मजबूत बॉलिंग का तोड़, महामुकाबले से...

विराट कोहली ने निकाला पाकिस्तान की मजबूत बॉलिंग का तोड़, महामुकाबले से पहले बताया अपना प्लान

Published on

पाल्लेकल

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि पाकिस्तान जैसे बेहद स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हैं, लेकिन पिछला मैच 2019 विश्व कप के दौरान खेला गया था।

कोहली ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजी उनका मजबूत पक्ष है। और उनके पास प्रभाव छोड़ने वाले गेंदबाज हैं जो अपने कौशल के आधार पर कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं इसलिए उनका सामना करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।’ कोहली पिछले कुछ समय से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में अच्छी फॉर्म में हैं, उन्होंने पिछले साल दिसंबर के बाद से इस प्रारूप में 13 मैच में 554 रन बनाए हैं, लेकिन इस दौरान उनका औसत 50.36 रहा।

पिछले कुछ समय में अपने रुख के बारे में कोहली ने कहा, ‘मैं सिर्फ यह समझने का प्रयास करता हूं कि मैं अपने खेल को कैसे बेहतर कर सकता हूं। प्रत्येक दिन, प्रत्येक अभ्यास सत्र में, प्रत्येक साल, प्रत्येक सत्र, इसी के कारण मुझे इतने लंबे समय तक अच्छा खेल दिखाने और टीम के लिए प्रदर्शन करने में मदद मिली। मुझे नहीं लगता कि आप इस मानसिकता के बिना लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि यदि आपका प्रदर्शन ही आपका एकमात्र लक्ष्य है तो आप संतुष्ट हो सकते हैं और कड़ी मेहनत करना बंद कर सकते हैं।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...