6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलबारिश की वजह से नहीं हुआ भारत-नेपाल मुकाबला तो क्या सुपर फोर...

बारिश की वजह से नहीं हुआ भारत-नेपाल मुकाबला तो क्या सुपर फोर में पहुंचेगी रोहित की टीम

Published on

एशिया कप 2023 में भारत का पहला लीग मैच पाकिस्तान के साथ हुआ और शनिवार को खेला गया यह मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका और इस मैच को बिना किसी नजीते के समाप्त करना पड़ा। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का स्कोर बहुत बड़ा नहीं था और इस मैच को अगर पूरा खेला जाता तो रिजल्ट टीम इंडिया के खिलाफ भी जा सकता था। वैसे इस मैच में भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा था। वहीं अगर भारत-नेपाल मैच नहीं हो पाता है तो क्या टीम इंडिया सुपर चार में जगह बना पाएगी।

अब टीम इंडिया को अपना दूसरा लीग मैच नेपाल के खिलाफ सोमवार को कैंडी में ही खेलना है जहां फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस मैच के दौरान शुरुआत में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन रात 9 बजे के बाद भारी बारिश की आशंका है। यानी सोमवार को भी शनिवार जैसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है और ऐसे में भारत-नेपाल का मैच पूरा हो पाए इसकी संभावना कम ही नजर आती है। अगर भारत-नेपाल का मैच नहीं हो पाता है तो टीम इंडिया क्या सुपर फोर में पहुंच जाएगा।

भारत और नेपाल के बीच अगर मैच नहीं हो पाता है तो उस स्थिति में दोनों टीमों के एक-एक अंक दिए जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया के पास दो अंक होंगे जबकि नेपाल के पास एक अंक होंगे। पाकिस्तान की टीम ने नेपाल हो हराकर दो अंक अर्जित किए थे और भारत के खिलाफ हुए मैच में उसे एक अंक मिले थे तो उसके पास तीन अंक हैं। यानी भारत-नेपाल मैन नहीं होने की स्थिति में पाकिस्तान के तीन अंक, भारत को दो अंक और नेपाल के एक अंक होंगे और टीम इंडिया सुपर चार में आराम से जगह बना लेगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...