6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया का फ्यूचर ब्राइट, नए कप्तान मिचेल मार्श ने दिखाई आग, साउथ...

ऑस्ट्रेलिया का फ्यूचर ब्राइट, नए कप्तान मिचेल मार्श ने दिखाई आग, साउथ अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ

Published on

डरबन

ट्रेविस हेड की 91 रनों की तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह बड़ी जीत है। इस टी20 सीरीज की खास बात यह रही की तीनों ही मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक नए कलेवर में नजर आई। बैटिंग हो या बॉलिंग मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका में कोहराम मचा दिया।

मिचेल मार्श को साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल पैट कमिंस की जगह कप्तानी सौंपी गई थी। ऐसे में जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनकी अगुवाई में प्रदर्शन किया उससे यह साफ है कि ऑस्ट्रेलिया का फ्यूचर ब्राइट है और भविष्य में वह नियमित कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार होंगे।

तीसरे टी20 में मिला था 191 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी जरूर कुछ दम दिखाया। टीम के लिए डोनोवन फरेरा ने 48 रन, रीजा हेंडरिक्स ने 42 और कप्तान एडेन मार्करम ने 41 रनों का योगदान दिया। इस तरह निर्धारित 20 ओवरों के खेल में साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया।

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसका पहला विकेट शून्य पर गिर गया था लेकिन ट्रेविस हेड ने ऐसा प्रकोप दिखाया कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाज रहम मांगने लगे। हेड ने 48 गेंद में 91 रन कूट दिए जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

ट्रेविड के हेड के साथ जोश इंग्लिश और मार्कस स्टोइनिस ने भी तूफानी पारी खेली। इंग्लिशन ने 22 गेंद में 42 रन बनाए जिसमें 1 चौका और 4 छक्का शामिल रहा। इसके अलावा स्टोइनिस 21 में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस ने भी दो चौके और तीन छक्के जड़े।इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 17.5 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला टी20 111 रन से और दूसरा मैच 8 विकेट से जीता था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...