12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप की भारतीय टीम से खुश नहीं हैं कप्तान रोहित? कही...

वर्ल्ड कप की भारतीय टीम से खुश नहीं हैं कप्तान रोहित? कही ये बातें

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. इसके बाद टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे.तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम को लेकर जवाब दिया. बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा.

पंड्या की शानदार फॉर्म को अच्छा बताया
रोहित शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का फॉर्म टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. पंड्या को विश्व कप के लिए भारत का उपकप्तान बनाया गया है. पंड्या ने रोहित की गैर मौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे में कप्तानी की थी. इसके अलावा वह टी20 टीम के कप्तान भी हैं.कप्तान रोहित ने कहा, ‘उनका फॉर्म हमारे लिए अहम है. दोनों पारियों में चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी. यह अहम हैं. पिछले साल पंड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से प्रभावित किया. यह हमारे लिए काफी अहम है.’

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में चार विकेट 66 रनों पर गंवाने के बाद पंड्या और ईशान किशन ने टीम को 266 रनों तक पहुंचाया. रोहित ने कहा, ‘आपने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में देखा. हार्दिक और ईशान ने अच्छे रन बनाए. गेंदबाजी में भी हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता दिखी और यह हमारे लिए अच्छा संकेत है.’

‘वापसी का मौका हमेशा रहता है’
रोहित यह भूले नहीं है कि पिछले कुछ अर्से से आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वनडे प्रारूप में टीम वापसी करेगी. उन्होंने कहा, ’50 ओवरों का प्रारूप अलग है जब आप 9 लीग मैच , सेमीफाइनल और फाइनल यानी 11 मैच खेल रहे हैं. वापसी का मौका हमेशा रहता है. इस प्रारूप में आपके पास रणनीति पर पुनर्विचार का समय रहता है जो टी20 में नहीं होता.’

भारतीय टीम के सेलेक्शन से खुश हैं कप्तान
रोहित ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को संतुलित बताया. उन्होंने कहा, ‘हम खुश हैं. संतुलन और गहराई को देखें तो यह सर्वश्रेष्ठ टीम है. हमारे पास तीन हरफनमौला, चार गेंदबाज और छह बल्लेबाज हैं. हमने इस पर काफी सोचा और तब टीम चुनी. यह सर्वश्रेष्ठ संयोजन है.’पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर हाइप के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम बाहरी चीजों की परवाह नहीं करते. सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं और इसका अनुभव है. इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...