12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपार्ट टाइम एमपी बनने की... वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को गंभीरता...

पार्ट टाइम एमपी बनने की… वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को गंभीरता से सुना दिया!

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के दो खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने काफी समय तक भारत के लिए एक साथ खेला। दोनों टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते थे। लेकिन क्रिकेट से संन्यास के बाद दोनों के रिश्ते ठीक नहीं बताए जाते। एक बार फिर इसका उदाहरण मिला है। दरअसल, देश में अभी इंडिया vs भारत का विवाद काफी तेजी से चल रहा है। वीरेंद्र सहवाग भी कूद गए और बीसीसीआई सचिव जय शाह के सामने मांग रखी कि टीम की जर्सी पर इंडिया की जगह भारत लिखा हो। उनके पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। इसमें एक ने लिखा कि मैं हमेशा सोचता था कि आपको गौतम गंभीर से पहले सांसद बनना चाहिए था।

सहवाग ने नाम लिए बिना सुना दिया
वीरेंद्र सहवाग जैसे सेलिब्रिटी वैसे तो किसी कमेंट पर शायद ही रिएक्ट करते हैं। लेकिन उन्होंने इस कमेंट का लंबा जवाब दिया। सहवाग ने लिखा- मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। पिछले दो चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया। मेरा मानना है कि अधिकांश इंटरटेनर्स या खिलाड़ियों को राजनीति में नहीं आना चाहिए। क्योंकि वहां अधिकांश अपने अहंकार और सत्ता की भूख के लिए हैं और लोगों के लिए मुश्किल से ही समय निकाल पाते हैं। कुछ जरूरत अपवाद हैं लेकिन आम तौर पर ज्यादातर केवल पीआर करते हैं। मुझे क्रिकेट से जुड़ना और कमेंटरी करना पसंद है। सुविधा के अनुसार पार्ट-टाइम एमपी बनने की मैं कभी इच्छा करता हूं।

क्या गंभीर पर है निशाना?
वीरेंद्र सहवाग ने यहां भले ही गौतम गंभीर का नाम नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा उसी तरफ था। कई बार कमेंट्री करने के लिए गंभीर की आलोचना होती है। सहवाग के इस जवाब कमेंट भी इसी तरह के आ रहे हैं। एक यूजर न लिखा- गंभीर के अच्छे दिन नहीं चल रहे शायद। एक ने लिखा कि गंभीर को भारी क्षति पहुंची होगी आपके कथन थे। तो दूसरे ने लिखा- मेरा भी ऐसा ही विचार है, खिलाड़ी और एक्टर्स को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...