12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलबारिश के भारी तांडव के बीच भी भारत और पाकिस्तान मैच होकर...

बारिश के भारी तांडव के बीच भी भारत और पाकिस्तान मैच होकर रहेगा, जबरदस्त प्लान तैयार

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप 2023 के सुपर-4 के तहत 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एक बार आमने-सामने होंगे। पिछली बार भिड़ंत अधूरी रह गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इसके लिए प्रॉपर तैयारी कर ली गई है। दरअसल, एशिया कप के भारत-पाकिस्तान सुपर फोर मैच में एक रिजर्व डे जोड़ा गया है। यानी अगर मैच रविवार को नहीं पूरा हो सकता तो उसे अगले दिन पूरा किया जाएगा। इस तरह फाइनल के अलावा यह एकमात्र मैच है, जिसमें रिजर्व डे रखा गया है।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ओर से ऑफिशल ऐलान नहीं किया गया है। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मैचों के लिए रिवर्स डे का प्रस्ताव दिया गया है। मैच को मूल दिन पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस एशिया कप में जब दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हुईं तो पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था। इसके बाद उसी स्थान पर नेपाल के खिलाफ भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में बारिश आई, लेकिन उस दिन 23 ओवरों के साथ मैच भारत के नाम रहा था।

नेपाल के खिलाफ भी मैच में भारत को मिली भी DLS से जीत
नेपाल के खिलाफ DLS से मिली जीत के दम पर ही भारत ने सुपर फोर के लिए क्वॉलिफाइ किया था। इस सप्ताह कोलंबो में भी बारिश की प्रेडिक्शन की वजह से मेजबान पीसीबी मैचों को हंबनटोटा में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा था, लेकिन अंततः एसीसी ने बोर्डों को एक ईमेल भेजा, जिसमें कहा गया कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो में ही खेला जाएगा।

न चाहते हुए भी सहमत पाकिस्तान
रिपोर्ट की मानें तो पीसीबी न चाहते हुए भी इस पर सहमत हो गया है। इस तरह से फैंस की एक सबसे बड़ी समस्या दूर हो गई है। अब वे पूरे इत्मिनान के साथ इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है और 90% तक बारिश होने की संभावना है। अगर मौसम साफ हो जाता है तो भारत के गेंदबाजी अगुआ जसप्रीत बुमराह अपने बच्चे के जन्म के लिए नेपाल मैच चूकने के बाद एक्शन में लौटेंगे।

टीम में लौट चुके हैं ‘पापा’ जसप्रीत बुमराह
लंबे समय से चली आ रही पीठ की चोट से हाल ही में वापसी करने वाले बुमराह को अगले महीने होने वाले विश्व कप से पहले वनडे मैच में गेंदबाजी करना बाकी है। उन्होंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में वापसी की, लेकिन बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी शुरू नहीं हो पाने के कारण उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...