14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कॉलेज में साक्षरता सप्ताह का आयोजन

भेल कॉलेज में साक्षरता सप्ताह का आयोजन

Published on

भोपाल

अर्न्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य साक्षरता सप्ताह के अन्तर्गत बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में गतिविधियों आयोजित की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में 2030 तक प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समता जैन सभी के लिए शिक्षा पर अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कुछ स्लोगन तैयार किये जैसे- साक्षर परिवार सुखी परिवार, हमारी प्राथमिकता – साक्षरता, साक्षर होना और करना हमारा अधिकारी है आदि। कार्यक्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समता जैन, डॉ. गीता चौहान एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, समस्त स्टॉफ तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रहीं ।

बरखेड़ा श्रीकृष्ण मंदिर में रचाई रासलीला, भजनों पर झूमे भक्त
भेल क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में सुबह से ही भजन के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर भक्त श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा सहित अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भेल यादव सभा श्री कृष्ण मंदिर समिति द्वारा रासलीला एवं बृज की होली का आयोजन बरखेड़ा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में हुआ। यहां कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी गई। देर रात तक भक्तों ने राधा रानी के भजनों पर नृत्य किया। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल के जयकारें मंदिर प्रांगण में गूंजे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कृष्णा गौर, उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, भेल महाप्रबंधक एचआर अविनाश चन्द्रा मौजूद रहे। अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव, सचिव सुनील यादव ने बताया प्रदेश के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन लोगों को आकर्षण का केन्द्र रहा। यहां श्रीकृष्ण भक्त और कलाकार बृज की होली में जमकर धमाल मचाया। भजन संध्या के बाद महाप्रसादी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विकास विरानी, गिरीश शर्मा, हरीश कुमार राम, वीरेन्द्र तिवारी, सुनील शाह, मधु भावनानी, मोनू नामदेव, शैलेन्द्र सिंह जाट, दीपक बैरागी, जाहिद खान, विनय सिंह, चंदन वर्मा, अखिलेश नागर, केश कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

More like this

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...