16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलकौन हैं 20 साल के वेलालागे, जिन्होंने रोहित-विराट समेत आधी टीम इंडिया...

कौन हैं 20 साल के वेलालागे, जिन्होंने रोहित-विराट समेत आधी टीम इंडिया को अकेले निपटा दिया

Published on

कोलंबो

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जारी एशिया कप 2023 में सुपर-फोर के दूसरे मैच में एक ऐसे अनजान गेंदबाज ने भारत के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया, जिसका नाम भी हम अच्छे से नहीं जानते। Dunith Wellalage को कोई दुनिथ वेलालागे कहता है, कोई दुनिथ वेलालगे तो कोई दुनिथ वेल्लालागे कह रहा। महज 20 साल के इस जांबाज लेफ्ट आर्म स्पिनर ने एक के बाद एक शुभमन गिल (19), विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53) और केएल राहुल (39) को पवेलियन की राह दिखा दी। जिन दिग्गजों ने पाकिस्तान के खिलाफ रन बरसाए थे, शतक लगाए थे, वो सारे वेलालागे के आगे पानी भरते नजर आए। 154 रन पर भारत के चार विकेट गिरा दिए।

भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों का काम तमाम
दुनिथ वेलालागे ने अपने पहले ओवर में शुभमन गिल, दूसरे ओवर में विराट कोहली और तीसरे ओवर में रोहित शर्मा का शानदार शिकार किया। केएल राहुल मैच के 30वें ओवर में आउट हुए। अपेक्षाकृत स्लो पिच और लो बाउंस के चलते वह बेहद खतरनाक नजर आए। इस दौरान रोहित शर्मा का विकेट तो देखने लायक था। सेट बल्लेबाज रोहित शर्मा 53 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन गुड लेंथ पर डाली गई आर्म बॉल को खड़े-खड़े डिफेंड करनने की चाहत में फंस गए। दुर्भाग्यवश बॉल टप्पा खाकर काफी नीची रही और रोहित उसे परख नहीं सके। बल्ला तो लाया, लेकिन गेंद सीधा बल्ले को बीट करती हुई तेजी से लेग स्टंप पर जा लगी। रोहित कुछ देर पिच को देखते रह गए।

माना जा रहा भविष्य का स्टार
9 जनवरी 2003 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पैदा होने वाले वेलालागे ने बेहद कम उम्र में श्रीलंकाई टीम में जगह बना ली। घरेलू क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड्स कमाल के हैं। 61 फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैच मिलाकर 126 विकेट चटकाए हैं। भारत के खिलाफ इस चमत्कारिक प्रदर्शन से पहले उन्होंने 12 मैच में 13 विकेट लिए थे। 2022 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में 17 शिकार के साथ वह टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज थे। टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच-पांच विकेट लिए थे। साथ ही कंगारुओं के खिलाफ 52 रन की पारी भी खेली थी। लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स के लिए खेलते हुए इस 20 साल के लड़के ने बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाई है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...