16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलदे दना दन... बेन स्टोक्स ने वनडे में बनाए तूफानी 182 रन,...

दे दना दन… बेन स्टोक्स ने वनडे में बनाए तूफानी 182 रन, वर्ल्ड कप से ठीक पहले दिखा रौद्र रूप

Published on

लंदन

जिस न्यूजीलैंड देश में बेन स्टोक्स का जन्म हुआ अब इस खब्बू बल्लेबाज ने उसी के खिलाफ इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड 182 रन कूट दिए। यह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज का एकदिवसीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। लंदन के ऐतिहासिक केनिंग्टन ओवल में ग्राउंड में बुधवार को तीसरे वनडे के दौरान बेन स्टोक्स का यह रौद्र रूप देखने को मिला। 124 गेंद की अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 15 चौके और नौ छक्के लगाए। यानी सिर्फ चौके-छक्के से ही शतक पूरा कर लिया। 182 रन में से 114 रन तो बाउंड्रीज से आए तो सिर्फ 68 रन के लिए ही उन्होंने सिंगल-डबल्स लिए। यह 32 वर्षीय ऑलराउंडर के करियर का चौथा वनडे शतक था। वह तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 44.3 ओवर में बेन लिस्टर की बॉल पर मिडविकेट बाउंड्री पार करने की कोशिश में यंग को कैच थमा बैठे।

इंग्लैंड के लिए वनडे में टॉप स्कोरर
बल्लेबाज रन गेंद VS
बेन स्टोक्स 182 124 NZ, 2003
जेसन रॉय 180 151 AUS, 2018
एलेक्स हेल्स 171 122 PAK, 2016

14 महीने बाद वापसी
बेन स्टोक्स, इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं, वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के मद्देनजर 14 महीने बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी की और आते ही दूसरी टीमों को आगाह कर दिया। वनडे क्रिकेट में वापसी के बाद अपनी पहली पारी में उन्होंने 52 रन बनाए थे। अब इसी सीरीज में 182 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल दी। स्टोक्स जब क्रीज पर पहुंचे तो इंग्लैंड का स्कोर 13/2 था। यहां से डाविड मलान के साथ 199 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की मैच में वापसी करवाई।

इंग्लैंड ने बनाए 368 रन
इस तरह टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 48.1 ओवर में 368 रन बनाए। बेन स्टोक्स के अलावा ओपनर डाविड मलान ने 96 रन बनाए। मैच की पहली ही गेंद पर ओपनर जॉनी बेयरस्टो के बिना खाता खोले आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि आज उनकी इतनी पिटाई होने वाली है। चार मैच की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। न्यूजीलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज बाएं हाथ के पेसर ट्रेंट बोल्ट रहे, जिन्होंने 9.1 ओवर में 51 रन देते हुए पांच विकेट झटके।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...