16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलबाबर आजम भी वेलालागे के आगे ढेर, रोहित-विराट के बाद जादुई स्पिनर...

बाबर आजम भी वेलालागे के आगे ढेर, रोहित-विराट के बाद जादुई स्पिनर ने किया बड़ा शिकार

Published on

कोलंबो

रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बड़े बल्लेबाजों को फंसाने के बाद अब अगले ही मैच में दुनिथ वेलालागे ने बाबर आजम को भी आउट कर दिया। इस तरह 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर के शिकारों की सूची में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज का नाम भी शुमार हो चुका है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल के लिहाज से बेहद अहम मैच में पाकिस्तानी कप्तान बुरी तरह गच्चा खा गए। 35 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे बाबर आजम एक जादुई बॉल पर दुनिथ वेलालागे का पहला शिकार बने।

छोटी उम्र, बड़ा शिकार
विराट कोहली
रोहित शर्मा
बाबर आजम
केएल राहुल
शुभमन गिल
हार्दिक पंड्या

ऐसे शिकार बने बाबर आजम
पांचवें ओवर में सिर्फ नौ रन के स्कोर पर फखर जमां (4) के क्लीन बोल्ड होने के बाद अब्दुल्लाह शफीक (52) और बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी जोड़ ली थी। पाकिस्तान मुश्किल से उबरता नजर आ रहा था, लेकिन कप्तान दासुन शनाका ने अपने नए हथियर दुनिथ वेलालागे को काम पर लगाया। वेलालागे ने बाबर आजम को फंसाना शुरू किया। अपनी 8 गेंदों पर उन्होंने बाबर आजम को सिर्फ 1 ही रन बनाने दिया और फिर नौवीं बॉल पर ढेर कर दिया। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान को सेट किया। गुड लेंथ पर बॉल डालते हुए बाहर की तरफ टर्न कराई, लेकिन विकेट वाली बॉल थोड़ी स्लो फेंकी, फ्लाइट भी कराई। बॉल को बाबर आजम पैर आगे निकालकर डिफेंड करना चाहते थे। बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और अतिरिक्त उछाल के साथ बल्लेबाज को चकमा देती हुई कीपर के हाथ में गई, इसी बीच कीपर कुसल मेंडिस ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया, जिसके बाद रिप्ले में पता लगा कि बाबर आजम का पैर हवा में था, जब मेंडिस ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...