16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलयूं ही नहीं कहते हैं लॉर्ड शार्दुल, शाकिब को दिया ऐसा गहरा...

यूं ही नहीं कहते हैं लॉर्ड शार्दुल, शाकिब को दिया ऐसा गहरा जख्म, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

Published on

कोलंबो

भारत के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 के अंतिम मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। शाकिब ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और उन्होंने 80 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान शाकिब ने 85 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 बेहतरीन छक्के भी लगाए लेकिन शार्दुल ठाकुर ने शाकिब के उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

हर बार की तरह इस बार भी शार्दुल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ना सिर्फ विरोधी टीम के पार्टनरशिप को ब्रेक किया बल्कि शाकिब को शतक बनाने से भी रोका। शुरुआती झटके के बाद शाकिब ने हृदोय के साथ मिलकर बेहतरीन खेल दिखाया था। इस दौरान वह तेजी से रन जुटाते हुए अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन शार्दुल की गेंद पर उनके बल्ले का निचला हिस्सा लगा वह बोल्ड हो गए।

आउट होने के बाद शार्दुल की मायूसी साफ देखी जा सकती थी क्योंकि शाकिब धीरे-धीरे अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे। वहीं शाकिब के आउट होते ही टीम इंडिया के गेंदबाजों वापसी का बेहतरीन मौका मिला और ऐसा ही हुआ।शाकिब के बाद हृदोय भी अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। इस तरह से एक बार फिर से टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाते हुए बांग्लादेशी खेमें को झकझोर कर रख दिया।

भारत ने मैच में जीता था टॉस
बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गेंदबाजी में टीम की शुरुआत दमदार रही और 13 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने पहली सफलता दी। इसके बाद दूसरे छोड़ से शार्दुल ठाकुर ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाया।हालांकि शाकिब और तौहिद हृदोय ने अपने पैर जमा लिए थे। इस दौरान इन दोनों बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने कुछ देर के लिए भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का डट कर सामना किया लेकिन शार्दुल आगे वह अधिक देर तक नहीं टिक सके।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...