14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलसिर्फ 50 रन पर ऑलआउट श्रीलंका, भारतीय गेंदबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

सिर्फ 50 रन पर ऑलआउट श्रीलंका, भारतीय गेंदबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Published on

कोलंबो

एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम की दमदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका क्रिकेट टीम सिर्फ 50 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 6 विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक पंड्या के खाते में 3 विकेट आया जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 15.2 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई। श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

भारतीय टीम को खिताब जीतने के लिए 51 रनों का आसान टारगेट मिला है. श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए. जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए. इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 सफलता मिली.

भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीतती है तो वह रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमा लेगी. दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 20 मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 10 मुकाबले जीते, वहीं श्रीलंका को भी 10 मैचों में विजय हासिल हुई. टीम इंडिया ने इससे पहले जो 7 बार एशिया कप जीता था, उनमें से 5 बार फाइनल में भारत ने श्रीलंका को ही शिकस्त दी थी. फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा से दमदार खेल की आस है. वहीं श्रीलंका के स्प‍िनर टीम इंडिया को घुमा सकते हैं.

Latest articles

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...