28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल कारखाने में टीसीबी ग्रुप की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

बीएचईएल कारखाने में टीसीबी ग्रुप की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

Published on

– एसटीएम ने दूसरा और एससीआर ग्रुप ने जीता तीसरा पुरस्कार
– उंची उड़ान हरित ऊर्जा, वंदे भारत और चंद्रयान के थीम पर बनी झांकियां

भोपाल

इस बार विश्वकर्मा जयंती पर भेल कारखाना कारखाने के विभिन्न ब्लॉकों में बीएचईएल की उंची उड़ान हरित ऊर्जा, वंदे भारत और चंद्रयान के थीम पर झांकियां तैयार की गई। महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल ने निर्णायक मंडल के सदस्य अमिताभ दुबे , जीपी बघेल तथा एस चंद्रशेखर, महाप्रबंधकगण के साथ विनिर्माण ब्लॉकों में तैयार झांकियों का अवलोकन कर पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि संस्थान अभी कठिन दौर से गुजर रहा है लेकिन बीएचईएल के कर्मचारी हर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य असंभव नहीं है, हम सभी को वर्ष के टर्नओवर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक टीम के रूप में कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्रम के अंत में कारखाने में तैयार झांकियों के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। उत्पाद श्रेणी में टीसीबी ग्रुप ने पहला, एसटीएम ने दूसरा और एससीआर ग्रुप ने तीसरा पुरस्कार जीता।

इसी प्रकार, सेवा श्रेणी में एचआरडी ने प्रथम, पीआरएम ने द्वितीय और सीएमएक्स ने तृतीय पुरस्कार जीता। 5-एस श्रेणी में पीआरएम ने प्रथम, टीसीबी-द्वितीय और एससीआर-तृतीय पुरस्कार जीता जबकि सीएमएक्स और जीजेबी ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इसके निर्णायक मंडल में राजीव सरना, हीरा भरानी तथा आरके अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक शामिल थे। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा व हबीबगंज में भी उद्योगों में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा अर्चना की गई।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...