28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के नए चेयरमैन व सीएमडी केएस मूर्ति को कैबिनेट की हरी...

भेल के नए चेयरमैन व सीएमडी केएस मूर्ति को कैबिनेट की हरी झंडी

Published on

भोपाल

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कार्यपालक निदेशक (ईडी) कोप्पू सदाशिव मूर्ति की नियुक्ति के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वह बीएचईएल कॉडर के अफसर है। नियुक्ति के बाद वह जल्द ही बीएचईएल महारत्न कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर का काम संभालेंगे। वह कंपनी में 28 फरवरी 2027 तक पारी खेलेंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान चेयरमैन व सीएमडी डॉ. नलिन सिंघल 31 अक्टूबर 2023 को बीएचईएल की सेवाओं को अलविदा कहेंगे। नए चेयरमैन श्री मूर्ति 1 नवंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। डायरेक्टर पॉवर बने गुप्ता: इसी तरह एनटीपीसी के चीफ जनरल मैनेजर तेजिंदर गुप्ता को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) डायरेक्टर पॉवर के पद पर चयन हुआ था। मंत्रीमंडलीय नियुक्ति समिति कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वह 1 नवंबर 23 से कार्यभार संभालेंगे।

खास बात यह है कि श्री मूर्ति एसएटीआई के इलेक्ट्रिकल ब्रांच के 1988 के छात्र हैं। 30 जून को हुए इंटरव्यू में उन्हें भेल का चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर चुना गया। उन्होंने भेल भोपाल में लंंबे समय तक कार्य किया हैं। उन्हें भेल की प्रत्येक यूनिट में कार्य करने का खासा अनुभव है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...