10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलरमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के इरफान पठान, सोशल मीडिया पर...

रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के इरफान पठान, सोशल मीडिया पर दी तीखी प्रतिक्रिया!

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में गुरुवार को भाजपा के सासंद रमेश बिधूड़ी ने एक के बाद एक कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद जमकर हंगामा हो रहा है। दिल्ली साउथ सीट के सांसद बिधूड़ी ने बसपा के सांसद दानिश अली को उग्रवादी और मुल्ला जैसे शब्दों से संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने बाबर देख लेने की धमकी भी दी। जल्द ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसपर खेद जताते हुए माफी मांगी लेकिन विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

इरफान पठान की आई प्रतिक्रिया
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। इस पर भी इरफान ने नाम लिए बिना ट्वीट किया। पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- यदि उकसाना बंद नहीं होता तो यह फैशन बन जाता है। इस कैप्शन के साथ ही इरफान ने हैशटैग में पार्लियामेंट लिखा। हैशटैग से ही साफ हो रहा है कि पठान का इशारा दानिश अली पर किए गए रमेश बिधूड़ी के बयान पर ही है।

बिधूड़ी को मिल चुका है नोटिस
रमेश बिधूड़ी का बयान वायरल होने के बाद मचे बवाल से भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन में आ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर साउथ दिल्ली के सांसद को चोटिस भेजा गया है। गुरुवार को यह घटना उस समय हुई जब चंद्रयान-3 की सफलता पर लोकसभी में चर्चा हो रही थी। इस दौरान ही रमेश बिधूड़ी दानिश अली पर भड़क गए। दानिश अली ने इसपर कहा है कि एक्शन नहीं हुआ तो वह सांसदी छोड़ देंगे। दानिश का कहना है कि यह उनका नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। उनके अनुसार यह पहली बार है जब सांसद में किसी ने ऐसा किया हो। दानिश अली यूपी के अमरोहा से बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...