10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलकेएल राहुल ने ड्रॉप किया कैच, मार्नस लाबुशेन को फिर भी आउट...

केएल राहुल ने ड्रॉप किया कैच, मार्नस लाबुशेन को फिर भी आउट होकर लौटना पड़ा पवेलियन!

Published on

मोहाली

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले खेलते हुए 276 रन बनाए। मैच में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही लेकिन मध्यक्रम में सभी बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली। लेकिन भारत के गेंदबाजों ने किसी को भी बड़ी पारी नहीं खेलने दी। इसमें मार्नस लाबुशेन का नाम भी शामिल है। उनकी किस्मत इतनी खराब थी कि केएल राहुल ने कैच ड्रॉप कर दिया लेकिन फिर भी आउट होकर लाबुशेन को वापस लौटना पड़ा।

कैच छूटने पर भी आउट हुए लाबुशेन
ऑस्ट्रेलिया की पारी का 33वां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। चौथी गेंद पर लाबुशेन ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की। लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ गई। राहुल के लिए विकेट के पीछे दिन काफी खराब था और वह गेंद को नहीं लपक पाए। वह उनके पैड पर टकराने के बाद विकेट पर आकर लगी। राहुल ने फिर स्टंपिंग की अपील कर दी।

लाइन पर ही था बल्लेबाज का पैर
स्टंपिंग की अपील होने के बाद स्क्वायर लेग अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद मांगी। रिप्ले में दिखा कि बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का पैर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में क्रीज के बाहर आ गया था। जब गेंद विकेट पर जाकर लगी तो लाबुशेन का पैर लाइन पर ही था। 2-3 बार रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज को आउट करार दिया। उन्होंने 49 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली।

सेट होकर आउट हुए बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया की टीम पारी की आखिरी गेंद पर 276 रनों पर सिमट गई। टीम के 7 बल्लेबाजों ने 20 का स्कोर पार किया लेकिन सिर्फ डेविड वॉर्नर ही अर्धशतक बना पाए। उनके बल्ले से 53 गेंद पर 52 रनों की पारी निकली। जोश इंगलिस 45, स्टीव स्मिथ 41, लाबुशेन 39, कैमरून ग्रीन 31 और मार्नस स्टोइनिस 29 रन बनाकर आउट हुए। अंत में कप्तान पैट कमिंस ने 9 गेंद पर 21 रनों की नाबाद पारी खेली।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...