8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलश्रेयस अय्यर की जगह पर बन रहा खतरा, इंदौर में साबित करनी...

श्रेयस अय्यर की जगह पर बन रहा खतरा, इंदौर में साबित करनी होगी फॉर्म

Published on

इंदौर

मोहाली में सपाट विकेट पर रन बनाने से चूकने वाले श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज होने वाले दूसरे वनडे में कुछ रन अपने नाम पर जोड़ने का प्रयास करेंगे जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने के लिए बेताब होंगे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में आसानी से जीत दर्ज की और वह बड़े स्कोर के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

पहले मैच में रनआउट हुए अय्यर
चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले भारत के नंबर चार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर विभिन्न कारणों से क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पाए हैं। एशिया कप में पीठ की जकड़न के कारण वह कुछ मैच में नहीं खेल पाए थे जबकि शुक्रवार को पहले वनडे में वह केवल आठ गेंद खेलने के बाद रन आउट हो गए थे। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अगले दोनों वनडे में रन बनाने की कोशिश करेगा जिससे कि विश्व कप से पहले उनका मनोबल बढ़ा रहे। यदि वह इसमें नाकाम रहते हैं तो उनकी नंबर-4 की पोजिशन को खतरा हो सकता है। यदि सूर्यकुमार यादव ने अगले दो मैचों में अपनी लय हासिल कर ली तो फिर नंबर-4 के लिए श्रेयस से बेहतर विकल्प वह साबित हो सकते हैं।

अश्विन लगाएंगे ताकत
दूसरी तरफ अश्विन ने अपनी वापसी पर किफायती गेंदबाजी की लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए। सपाट विकेट पर वह टर्न हासिल नहीं कर पाए और उनकी सीधी गेंदों को बल्लेबाजों ने आसानी से खेला। अक्षर पटेल के सही समय तक फिट नहीं होने पर यह स्टार स्पिनर अब भी भारत की विश्व कप टीम में जगह बना सकता है लेकिन टीम प्रबंधन उनसे और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने पहले वनडे में 10 ओवर में 78 रन लुटाए थे। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है जो टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...