8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलभारत की बेटियों के सामने स्क्वैश में पानी मांगने लगे पाकिस्तानी, दौड़ा-दौड़ा...

भारत की बेटियों के सामने स्क्वैश में पानी मांगने लगे पाकिस्तानी, दौड़ा-दौड़ा कर हराया

Published on

हांगझोऊ

भारतीय स्क्वैश टीमों ने एशियन गेम्स की पुरुष और महिला स्पर्धाओं में दमदार आगाज करते हुए में क्रमशः सिंगापुर और पाकिस्तान पर आसान जीत दर्ज की। अनुभवी जोशना चिनप्पा, 15 साल की अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना की तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम ने पूल बी के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को 3-0 से मात दी। पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम के लिए हरिंदर पाल संधू, सौरव घोषाल, अभय सिंह ने जीत दर्ज की।

महिला वर्ग में एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही अनाहत ने शुरुआती मुकाबले की सादिया गुल को 16 मिनट में 11-6, 11-6, 11-3 से शिकस्त दी। एशियाई खेलों के छठे सत्र में खेल रही अनुभवी जोशना को नूर उल हुदा सादिया को 11-2, 11-5, 11-7 से हराने में महज 13 मिनट का समय लगा। तन्वी ने इसके बाद नूर उल इन इजाज को 11-3, 11-6, 11-2 से हराकर भारतीय प्रभुत्व कायम किया। पूल ए और पूल बी से दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। पूल बी में भारत और पाकिस्तान के अलावा मलेशिया, चीन और नेपाल की टीमें हैं।

पुरुष वर्ग में चोट से वापसी कर रहे हरिंदर को शुरुआती मैच में सिंगापुर के जेरोम क्लेमेंट ने कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 39 मिनट तक चले मैच को 11-4, 13-11, 8-11, 11-7 से जीता। जोशना की तरह ही अपने छठे एशियाई खेलों में भाग ले रहे शीर्ष भारतीय खिलाड़ी घोषाल ने सैमुअल कंग को 11-9, 11-1, 11-4 जबकि अभय सिंह ने मार्कस फुआ को सीधे गेमों में 1-7, 11-7, 11-7 से हराया।

भारतीय पुरुष टीम को दिन के एक अन्य मुकाबले में कतर का सामना करना है जबकि बुधवार को उसके सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी। पूल ए में भारत, सिंगापुर और कतर के अलावा पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल की टीमें है। घोषाल की अगुवाई वाली टीम ने पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। टीम का लक्ष्य इस बार 2014 की तरह स्वर्ण पदक जीतना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...