6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड ने लॉकी फर्ग्यूसन की कप्तानी में रचा इतिहास, बांग्लादेश में 15...

न्यूजीलैंड ने लॉकी फर्ग्यूसन की कप्तानी में रचा इतिहास, बांग्लादेश में 15 साल बाद जीती वनडे सीरीज

Published on

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश में इतिहास रच दिया है। दरअसल, लॉकी फर्ग्यूसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने 15 साल बाद बांग्लादेश में वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। मंगलवार को ढाका में खेले गए निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

2008 में मिली थी आखिरी वनडे सीरीज जीत
न्यूजीलैंड ने इससे पहले 2008 में बांग्लादेश को उसी के घर में वनडे सीरीज में हराया था। उस वक्त डेनियल विटोरी टीम के कप्तान थे। न्यूजीलैंड ने वह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। 2008 की उस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड दो बार बांग्लादेश दौरे पर गई, लेकिन दोनों सीरीज गंवाकर आई। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश ने पिछली दो सीरीज 0-3 और 0-4 से गंवाई थी, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन की कप्तानी वाली टीम ने 15 साल बाद इतिहास रचने का काम किया।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
सीरीज के निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान शांटो ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका था। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी के दौरान एडम मिलने ने 6.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट को 2 विकेट मिले। लॉकी और रचिन रविंद्र को 1-1 विकेट मिला।

विल यंग की पारी ने कीवियों को दिलाई जीत
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने इस टारगेट को 34.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने 70 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेनरी निकोलस ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली। ओपनर फिन एलन ने 28 और टॉम ब्लंडेल ने 23 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी के दौरान शफिकुल इस्लाम ने 2 विकेट चटकाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...