10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालउज्जैन रेप कांड के आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस की...

उज्जैन रेप कांड के आरोपी ने की भागने की कोशिश, पुलिस की धरपकड़ में हुआ घायल

Published on

उज्जैन,

उज्जैन रेप केस का आरोपी पुलिस धरपकड़ में घायल हो गया है. इसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. पुलिस जब आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई थी, तब उसने भागने की कोशिश की थी. इस दौरान वह गिर गया और घायल हो गया.12 साल की नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने इस ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया था. इसकी पहचान भारत सोनी के रूप में हुई है. फिलहाल घायल हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पूछताछ के लिए 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था.

घटनास्थल से भागना चाहता था आरोपी
इस घटना पर महाकाल थाने के पुलिस इंस्पेक्टर अजय वर्मा का बयान भी आया है. वह बोले कि आरोपी को साइबर क्राइम टीम की मदद से पकड़ा गया है. आज हम लोग आरोपी को उस घटनास्थल पर लेकर गए थे जहां दुष्कर्म हुआ था. वहां जब पुलिस अपने काम में लगी थी तब आरोपी ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने उसका पीछा किया. आगे आरोपी टक्कर लगने की वजह से गिर गया. वहीं हमारे दो पुलिसवाले भी जख्मी हो गए हैं.

8 किलोमीटर तक अर्धनग्न हालत में भटकती रही नाबालिग
बुधवार को उज्जैन से आई एक तस्वीर ने सबको सन्न कर दिया था. महाकाल के शहर उज्जैन में अर्धनग्न लहूलुहान बेटी ढाई घंटे तक मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन पूरा शहर बुत बना रहा, मानो सबकी सांसें थम गई हों. नाबालिग का वो सीसीटीवी वीडियो उज्जैन के तिरुपति ड्रीम्ज कॉलोनी का था. ये बच्ची दरिंदगी के बाद अर्धनग्न हालत में करीब ढाई घंटे तक भटकती रही. आठ किलोमीटर तक पैदल चली. आखिर में महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची को मदद मिल पाई.

पीड़िता जब पुलिस को मिली, तब वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी. लेकिन मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई थी. पहले लगा कि लड़की यूपी की है. लेकिन बाद में सामने आया कि वह सतना की रहने वाली है, वहां उसके घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

ऑटो ड्राइवर तक कैसे पहुंची पुलिस?
हालात में थोड़ा सुधार होने पर पीड़िता ने बताया था कि वह जीवन खेरी में ऑटो पर बैठी थी. फिर जीवन खेरी से दांडी आश्रम तक के आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के तमाम CCTV फुटेज खंगाले गए. और आखिरकर पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. ऑटो पर पुलिस को खून के धब्बे भी मिले थे. उसके तीन साथी ऑटो ड्राइवरों को भी पुलिस ने इस केस के सिलसिले में पकड़ा हुआ है. ऑटो पर मिले खून के धब्बों की फॉरेंसिंक जांच की जा रही है.

मुद्दे पर राजनीति तेज
मध्य प्रदेश में ये चुनावी साल है. शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस इसे चुनावी मुद्दा बनाने में जुटी है. कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को घेरा है. वहीं उज्जैन की वारदात पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग भी एक्शन में आ गया है. आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि सबसे दुखद बात ये है कि बच्ची घंटों मदद मांगती रही लेकिन कोई मदद को सामने नहीं आया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...