10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालअखिलेश यादव ने I.N.D.I.A को दिया झटका! बताया कहां-कहां चुनाव लड़ेगी सपा

अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A को दिया झटका! बताया कहां-कहां चुनाव लड़ेगी सपा

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी भी मैदान में उतर गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। छतरपुर दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी की स्थिति जहां मजबूत है वह अकेले चुनाव लड़कर बीजेपी को रोकने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 33 फीसदी महिला आरक्षण कब लागू होगा इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा- सपा, इस गठबंधन का हिस्सा है लेकिन पार्टी उन राज्यों में चुनाव लड़ेगी जहां उसका संगठन मजबूत है। उन्होंने कहा कि हम वहां चुनाव लड़ेंगे जहां बीजेपी को आगे बढ़ने से रोकने की स्थिति में है।

एमपी में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की रणनीति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए काम करना है। पार्टी इस रणनीति पर काम कर रही है तो यह मध्यप्रदेश में एक बड़ा बदलाव देखेगी। यादव ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार लंबे समय से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जीत रहे हैं और राज्य में उनकी मजबूत उपस्थिति है।

महिला सुरक्षा को लेकर बीजेपी पर बोला हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 20 साल और केंद्र में दस साल तक भाजपा में सत्ता में रहने के बावजूद प्रदेश में महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है। महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के पारित होने का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि कोई नहीं जानता कि यह कब लागू होगा।

20 फीसदी सीटों पर होंगी महिला उम्मीदवार
सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा इसे लेकर गंभीर है तो पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत महिलाओं को मैदान में उतारना चाहिए लेकिन भाजपा द्वारा अब तक घोषित सूचियां उस प्रावधान को प्रतिबिंबित नहीं करतीं। यादव ने कहा कि उनकी पार्टी इन चुनावों में 20 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारने पर विचार करेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...