10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालराजगढ़: वकील और उसके बेटे को अर्धनग्न कर दबंगों ने बीच सड़क...

राजगढ़: वकील और उसके बेटे को अर्धनग्न कर दबंगों ने बीच सड़क बेल्टों से पीटा, तीन गिरफ्तार

Published on

राजगढ़,

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां कुछ दबंगों ने एक बुजुर्ग वकील और उसके बेटे को अर्धनग्न कर बेल्ट, लात, घूसों से जमकर पीटा. पीड़ित ने इसकी शिकायत नरसिंहगढ़ थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. इस घटना के बाद वकीलों में गुस्से का माहौल है और वो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वकील प्रभुलाल नागर और उसके बेटे अमित को दबंग अर्धनग्रन कर बेल्टों से पीट रहे हैं. जिसके कारण उनके सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है. पीड़ित वकील ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती नदी की तरफ ले गए, जहां उनकी आठ बीघा जमीन के कागज पर साइन करने का दबाव बनाया गया.

वकील और उसके बेटे को अर्धनग्न कर बेल्टों से पीटा
इसके बाद डर कर जब हमने अपनी जमीन उनके नाम करने की बात कही तो वे हमें नरसिंहगढ़-सागपुर रोड पर घायल हालत में छोड़ गए. इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचा लिया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस पूरे मामले में नरसिंहगढ़ पुलिस टीआई संतोष कुमार बघेला ने बताया कि यह नंद गांव के लोग हैं. इनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उसी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ रास्ते में रोक कर कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की. पीड़ित प्रभुलाल की शिकायत पर विभन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है. तीन आरोपी सुरेंद्र, विनोद, हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...