6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeखेलAsian Games: छठे दिन शूटिंग में दो गोल्ड समेत मेडल का चौका,...

Asian Games: छठे दिन शूटिंग में दो गोल्ड समेत मेडल का चौका, पुरुष टीम ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

एशियन गेम्स 2023 का आज छठा दिन है और भारत ने 2 गोल्ड समेत 5 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। यह मेडल शूटिंग और टेनिस में आए हैं। शूटिंग में ईशा सिंह, दिव्या टीएस और पलक ने वीमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता तो वहीं इस जोड़ी में से पलक ने व्यक्तिगत रूप से 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। व्यक्तिगत रूप से ईशा सिंह ने भी महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता। शूटिंग में भारत ने अभी तक कुल 15 मेडल जीत लिए हैं।

मेन्स टीम ने शूटिंग में जीता गोल्ड
महिला के अलावा शूटिंग में मेन्स टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता है। पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (591), स्वप्निल कुसाले (591) और अखिल श्योराण (587) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1769 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल नाम किया। वहीं इस स्पर्धा में चीन 1763 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में दक्षिण कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला। शूटिंग में ईशा सिंह 4 मेडल के साथ इन एशियन गेम्स की सबसे सफल एथलीट हैं।

महिला शूटिंग टीम का स्कोर
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम वर्ग में 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा। इस स्पर्धा में चीन ने 1736 का स्कोर किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीनी ताइपै को इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मिला। ईशा और पलक क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंची, जहां पलक को गोल्ड और ईशा को सिल्वर मेडल मिला। दिव्या दसवें स्थान पर रहने की वजह से 8 शूटर्स के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं।

टेनिस में भी आया एक सिल्वर मेडल
एशियन गेम्स में एक सिल्वर मेडल टेनिस मेन्स डबल्स में भी आया। भारत की जोड़ी साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ ने साकेत और रामकुमार को 6-4,6-4 से हराया। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे के खिलाड़ियों से दो-दो हाथ करेगी। इस जोड़ी का भी एक मेडल तय है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...