10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालप्राइवेट स्कूल ने एक साथ 40 छात्रों का करा दिया मुंडन, भड़के...

प्राइवेट स्कूल ने एक साथ 40 छात्रों का करा दिया मुंडन, भड़के पैरेंट्स; DEO ने दिए जांच के आदेश

Published on

सीधी ,

मध्य प्रदेश के सीधी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के एक प्राइवेट स्कूल में 40 छात्रों का मुंडन करवा दिया गया. इस मामले में अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच का आदेश दे दिया है. जिले के मड़वास स्थित आर्यन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक साथ करीब 40 छात्रों का मुंडन करवा दिया गया. जब अभिभावक स्कूल से कारण जानने के लिए पहुंचे तो इन सभी बच्चों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र भी दे दिया. अब इसकी शिकायत तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है.

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और एक हायर सेकेंडरी प्राचार्य को जांच की जिम्मेदारी दी है. हालांकि, अभी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट में अगर स्कूल संचालक अगर दोषी पाया जाता है तो कलेक्टर से अनुशंसा के उपरांत स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एक पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने 11वीं और 12वीं के छात्रों का मुंडन करवाया है. स्कूल संचालक ने आखिर क्यों मुंडन करवाया? इसकी मुख्य वजह अभी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन छात्रों के मुंडन करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्कूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...