10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालयशोधरा राजे सिंधिया नहीं लड़ेंगी MP विधानसभा चुनाव, बोलीं- कोरोना से पूरी...

यशोधरा राजे सिंधिया नहीं लड़ेंगी MP विधानसभा चुनाव, बोलीं- कोरोना से पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाई, अब आराम चाहती हूं

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से शुक्रवार को एक बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया. दरअसल शिवराज कैबिनेट की ताकतवर मंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया.

यशोधरा को मध्य प्रदेश की राजनीति में काफी कद्दावर कहा जाता है. इसकी वजह है उनका सिंधिया घराने से होना. वह ग्वालियर की स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सबसे छोटी बेटी हैं. उनकी पढ़ाई लंदन से हुई है. यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रही हैं. और इस बीच ग्वालियर संसदीय सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं. वह 25 साल से राजनीति में हैं और कभी चुनाव नहीं हारी हैं.

यशोधरा राजे अभी शिवराज कैबिनेट में खेल विभाग और उद्योग विभाग की कैबिनेट मंत्री हैं. अचानक चुनाव न लड़ने के ऐलान पर यशोधरा ने आजतक से बात करते हुए बताया, उन्हें 4 बार कोरोना हुआ है और मई के महीने में आखिरी बार जब कोरोना हुआ तो वो अब तक उससे पूरी तरह रिकवर नहीं हो पाई हैं, इसलिए अगले कुछ महीने वो पूरी तरह आराम करना चाहती हैं. यशोधरा के मुताबिक, उन्होंने चुनावी मैदान में न उतरने की जानकारी करीब एक महीने पहले ही अपने केंद्रीय नेतृत्व को दे दी थी.

कब-कब लड़ा चुनाव
यशोधरा राजे सिंधिया ने साल 1998 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और फिर 2003 में वो दोबारा विधानसभा चुनाव लड़ीं और जीतीं. हालांकि, 2007 में उन्हें लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया गया और फिर 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली. 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर उन्हें शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया. दोनों बार फिर चुनाव जीतकर यशोधरा शिवराज कैबिनेट में शामिल हुईं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...