6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेललानत है... मुश्ताक अहमद की नज़र में हैदराबाद में पाक टीम का...

लानत है… मुश्ताक अहमद की नज़र में हैदराबाद में पाक टीम का स्वागत ‘मुसलमानों’ ने किया!

Published on

पाकिस्तान और भारत लंबे अरसे से एक-दूसरे के देश जाकर क्रिकेट मैच नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में विश्‍वकप खेलने के लिए पाकिस्‍तान टीम का भारत आना बड़ी खबर थी. यह खबर और बड़ी सुर्खी तब बन गई, जब हैदराबाद एयरपोर्ट पर टीम के लैंड करने के बाद वहां जमा लोगों ने पाकिस्‍तान टीम, बाबर और शाहीन आफरीदी को चीयर किया. दोनों देशों में इन दृश्‍यों का जमकर विश्‍लेषण हुआ. दक्षिण एशिया में इसे क्रिकेट की दीवानगी के रूप में देखा गया. लेकिन, पाकिस्‍तान के टीवी शो में हिस्‍सा लेने आए वहां के पूर्व क्रिकेटर मुश्‍ताक अहमद हैदराबाद के दृश्‍यों को धार्मिक कट्टरपंथ की पिच पर ले गए.

मुश्‍ताक की बातों का विश्‍लेषण करने से पहले पाकिस्‍तान का भारत में विश्‍वकप का प्रोग्राम जानना दिलचस्‍प है. टीम अपने शुरुआती तीन मैच हैदराबाद में खेलेगी. जिसमें 3 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलिया के साथ वॉर्मअप मैच शामिल है. फिर यहीं 6 अक्‍टूबर को नीदरलैंड्स और 10 अक्‍टूबर को श्रीलंका से विश्‍वकप मैच होगा. इसके बाद पाक टीम अहमदाबाद चली जाएगी, जहां उसका सामना भारत से होना है. हैदराबाद और अहमदाबाद में पाकिस्‍तान टीम को मिलने वाले सपोर्ट को लेकर मुश्‍ताक अहमद ने अलग ही रंग के कयास लगाए हैं.

पाकिस्‍तान के समा टेलीविजन पर प्रसारित एक शो में मुश्‍ताक अहमद के अलावा पाक महिला क्रिकेटर इरम जावेद भी मौजूद थीं. एंकर ने विश्‍वकप के लिए पाक टीम के भारत आगमन की खबर की भूमिका रखते हुए कहा कि जिस तरह हैदराबाद में पाक टीम का फैंस ने स्‍वागत किया है, वह इस खेल से जुड़ी सियासत को आईना दिखाता है. एंकर ने अपनी बात को मुश्‍ताक अहमद की ओर बढ़ाया कि हैदराबाद के दृश्‍य देखकर माना जा सकता है कि यह हमारे लिए अच्‍छा साइन है. तो इस पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी बढ़ाए मुश्‍ताक ने कहा कि ‘भारत के दो शहरों हैदराबाद और अहमदाबाद में मुसलमानों की तादाद बहुत ज्‍यादा है. इसलिए आप देखना कि एयरपोर्ट से लेकर बाहर सड़कों और होटल तक खड़े मिलेंगे. हमारे किसी नुमाइंदे, हमारे किसी ख्‍वाजा ने इसे कहीं कवर किया तो देखियेगा कि कैसे वहां ये लोग अपने हीरो का दीदार करने के लिए रात रातभर खड़े रहेंगे.

एक पॉडकास्ट शो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज राणा नावेद ने भी हैदराबाद-अहमदाबाद के क्रिकेट फैंस के बारे में कहा कि वे भी जब भारत में सीरीज़ खेलने गए थे तो वहां के मुसलमान क्राउड से उन्हें बड़ा सपोर्ट मिला था.वैसे, पाकिस्‍तानी क्रिकेटरों की कट्टरपंथी बयानबाजी कोई नई बात नहीं है. अक्टूबर 2022 में पाकिस्‍तान ने भारत को जब पहली बार किसी विश्‍वकप के मुकाबले में हराया तो इससे अति-उत्‍साहित तेज़ गेंदबाज़ वकार युनूस ने अजीबोगरीब टिप्पणी की. मैच खत्‍म होने के बाद मैदान पर सिर झुकाकर प्रार्थना करते रिजवान अहमद को देखकर वकार ने कहा कि मुझे तो इस बात की खुशी है कि रिजवान ने मैदान में हिंदुओं के बीच नमाज़ पढ़ी. उस जीत को इमरान सरकार में मंत्री रहे शेख रशीद ने भारत-पाकिस्‍तान समेत दुनिया के मुसलमानों की जीत बताया.

दुनिया के बहुतायत देशों की क्रिकेट टीमें ईसाई धर्म को मानने वालों से बनी हैं. लेकिन, वे जहां जाते हैं वहां ईसाइयत की नुमाइश है, या उसे जीत-हार का मकसद नहीं बनाते. श्रीलंकाई टीम में ज्‍यादातर खिलाड़ी बौद्ध धर्म को मानते हैं, लेकिन इन खिलाडि़यों में भी धर्म का कोई दिखावा नहीं है. बस, पाकिस्‍तान दुनिया का अकेला मुल्‍क है, जो अपनी टीम के विदेश दौरों में मजहब की नुमाइश को इतना वैल्यू करता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...