10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालरास्ते में गाड़ी रोकी और हाथ पकड़ लिया...अपनी ही पार्टी के नेता...

रास्ते में गाड़ी रोकी और हाथ पकड़ लिया…अपनी ही पार्टी के नेता पर कांग्रेस की महिला विधायक ने दर्ज करवाई FIR

Published on

सतना ,

सतना जिले में कांग्रेस की रैगांव विधायक कल्पना वर्मा और उनकी सहायिका प्रतिमा पांडेय से सरेआम बदसलूकी करने पर उनकी ही पार्टी के नेता मनोज बागरी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 294 और 354 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. एफआईआर विधायक की सहायिका प्रतिमा पांडेय की लिखित शिकायत पर की गई है.

विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि शाम साढ़े 5 बजे के करीब वह सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाटी सर्किल में मेल-मिलाप कार्यक्रम के तहत पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर जा रही थीं. इसी बीच शाम साढ़े 5 बजे मनोज बागरी भी पहुंच गए. विधायक के आरोप के मुताबिक, मनोज और उनके समर्थकों ने शराब पी रखी थी. समर्थकों ने गाड़ी रोक ली और विरोध में नारेबाजी करने लगे. विधायक बात करने के लिए गाड़ी से उतरीं तो उनसे बदसलूकी की गई. आरोप है कि बीच-बचाव में प्रतिमा पांडेय सामने आईं तो उन्हें भी धक्का देने की कोशिश की गई.

विधायक कल्पना वर्मा ने कहा, ”हाटी सर्किल में मेल-मिलाप कार्यक्रम के तहत पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर जा रही थीं. इसी बीच मनोज बागरी आ गए. वो नशे में थे. उनके साथ उनके समर्थकों ने भी शराब पी रखी थी. मनोज ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया. मैं उतरी तो उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की और हाथ पकड़ने का प्रयास किया. इतना ही नहीं, मेरी सहायिका प्रतिमा पांडेय के साथ भी धक्का मुक्की की गई. इसकी शिकायत के लिए सिविल लाइंस थाना आए हैं”. सिविल लाइंस थाना के टीआई योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना आईं. उनकी दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

BJP ने कांग्रेस को घेरा
उधर, प्रदेश के सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने इस लड़ाई को लेकर कांग्रेस को घेर लिया है. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ‘X’ पर एक बयान जारी किया है. अग्रवाल ने लिखा, ”ये हैं कांग्रेस की विधायक कल्पना वर्मा जिनको कांग्रेस नेता मनोज बागरी बबलू द्वारा की गई अभद्रता, गुंडागर्दी से परेशान होकर FIR कराने थाने जाने पड़ा.. धिक्कार है ऐसे कांग्रेसी नेताओं पर जो महिलाओं का अपमान करते हैं, अभद्रता करते हैं और शर्म के मारे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए उन कांग्रेसी नेताओं को जो महिला हितैषी बनने का पाखंड करते हैं.

इस घटना पर मौन साधकर कन्नी काटने से कुछ नहीं होगा कमलनाथ जी, आप बताएं कि महिला के साथ अभद्रता, गुंडागर्दी करने वाले इस कांग्रेसी नेता के खिलाफ़ कांग्रेस पार्टी क्या एक्शन लेगी?खैर, कांग्रेसियों से कार्रवाई की उम्मीद ही करना बेमानी है क्योंकि इनके नेता कमलनाथ जी महिला को ‘आइटम’ और दिग्विजय सिंह जी ‘टंचमाल’ कहकर अपनी कुत्सित मानसिकता का परिचय दे ही चुके हैं. वैसे अब देखना होगा कि प्रियंका गांधी का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ वाला नारा, महिला से गुंडागर्दी करने वाले इस कांग्रेसी नेता के खिलाफ कब बुलंद होगा!”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...