10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालगुस्से में पिता तो भाई को शक, मां को उम्मीद घर लौट...

गुस्से में पिता तो भाई को शक, मां को उम्मीद घर लौट आएगा बेटा, रेप के आरोपी के परिजनों का बड़ा खुलासा

Published on

उज्जैन

जिले में हुई नाबालिग से दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। नाबालिग सतना की निवासी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नानाखेड़ा के एक ऑटो ड्राइवर को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका साथ देने वाले दूसरे ऑटो चालक राकेश मलावीय को सबूत छुपाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

पुलिस से भागने की फिराक में आरोपी घायल हो गया था। जिससे उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने वाली है। मीडिया से बात करते हुए आरोपी के परिजनों ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा दोषी है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।

मां ने कहा बेटा सुरक्षित घर वापस आ जाए
भरत की मां ने रोते हुए कहा कि भरत ने कुछ नहीं किया है। परिजनों को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आ ही जाएगा। अगर बेटे ने गलत किया होगा तो भगवान उसे सजा जरूर देगा। एक मां अपने बेटे के लिए के लिए क्या कह सकती है। हम तो यही चाहते हैं कि बेटा घर वापस आ जाए।

पिता ने कहा नहीं लड़ूंगा बेटे का केस
आरोपी भरत के पिता ने बताया कि घटना की रात भरत कब घर आया पता ही नहीं चला। उसने रात को खाना भी नहीं खाया। पिता ने बच्ची को लेकर कहा कि उसके साथ बहुत गलत हुआ है। अगर भरत ने ऐसा पाप किया है तो उसे सजा जरूर दी जाए। आगे पिता ने कहा कि उन्हें महाकाल पर पूरा भरोसा है। अगर उसने यह पाप नहीं किया होगा तो वह जेल से छूट जाएगा। पिता ने कहा कि जब तक सच सामने नहीं आ जाता है, तब तक न मैं उससे मिलने जाउंगा और न ही उसका केस लडू़ंगा। बता दें कि आरोपी भरत के पास लाइसेंस न होने के कारण वह रात में ऑटो चलाता है।

भरत के चेहरे पर नहीं थी सिकन
भरत के भाई का कहना है कि घटना के दिन गणेश विसर्जन हो रहा था। उसने कहा कि सब मिलकर गणेश विसर्जन के लिए प्रसाद बना रहे थे। इतने में अचानक से पुलिस आई और उसे उठा ले गई। भरत के चेहरे पर कोई सिकन नहीं थी। भाई अगर गलत होता तो वह भागने की कोशिश करता। अगर भरत निर्दोष होगा तो महाकाल उसे बचाएंगे।

क्या है मामला
गौरतलब है कि उज्जैन में 2 दिनों पहले एक 12 साल की नाबालिग लड़की का रेप हो गया था। रेप के बाद बच्ची सड़क पर दर दर भटक रही थी। लेकिन देखने के बाद भी कोई उसकी मदद को सामने नहीं आया। मेडिकल में पता चला की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची का इंदौर में ऑपरेशन हुआ है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...