10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'बाबाओं के सहारे नहीं जीते जाते चुनाव', बागेश्वर बाबा ने नेताओं को...

‘बाबाओं के सहारे नहीं जीते जाते चुनाव’, बागेश्वर बाबा ने नेताओं को दे दिया बड़ा झटका

Published on

भोपाल

बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चुनाव जीतने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि बाबाओं से सहारे चुनाव नहीं जीते जाते, जनता को ही बाबा मान लें तो निश्चित ही चुनाव जीत जाएंगे।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला विधानसभा सीट से विधायक विश्वास कैलाश सारंग ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन किया था।

वन मंत्री की भी खुली थी पोल
गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के दरबार में प्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय साहब की पोल खुल गई थी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सबके सामने बता दिया था कि यजमान जरूर वन मंत्री हैं, लेकिन पांडाल का खर्च सरकारी खजाने से चुकाया है। बाबा ने इशारों में ही बहुत कुछ बता दिया था। शास्त्री ने कहा था कि मंत्री बहुत दिल के साफ के हैं। गाड़ी में बैठे-बैठे कहा कि गुरूजी पांडाल बड़ा था जिसका खर्चा बहुत आ रहा था। इसलिए नेता जी ने हमें बुलाकर सारा खर्चा बचा लिया।

चुनाव के पहले बाबाओं की शरण में पार्टीयां
विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोटरों को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदूत्व का खेल शुरू कर दिया है। कभी कांग्रेस बाबाओं की कथा करवा रही है तो कभी बीजेपी कथा करवा रही है। दोनों ही पार्टीयां अब बाबाओं के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश में लगी हैं। इसी बीच बागेश्वर बाबा का यह बयान चौंकाने वाला है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...