10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव? केन्द्रीय मंत्री ने बढ़ा दिया सस्पेंस

ज्योतिरादित्य सिंधिया लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव? केन्द्रीय मंत्री ने बढ़ा दिया सस्पेंस

Published on

ग्वालियर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दो लिस्ट जारी कर दी हैं। 2023 विधानसभा सीटों के लिए अभी तक बीजेपी ने 79 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजपी की दूसरी लिस्ट चौंकाने वाली है क्योंकि इस लिस्ट में कई दिग्गजों को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा गया है। अब अटकलें लगाई जा रही है हैं कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसी बीचे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है। तोमर ने कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं ये समय आने पर पता चल जाएगा।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा की। विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

सिंधिया के चुनाव में उतारे जाने के सवाल पर क्या बोले तोमर
ज्योतिरादित्य सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोमर ने कहा- BJP में टिकट का चयन चुनाव समिति करती है। कोई व्यक्ति फैसला नहीं करता है कि किसे टिकट मिलेगा और किसे नहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह पता चल जाएगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि अभी मैंने उनका लेटर नहीं पड़ा है।

मोदी जी का एमपी में आना खुशी की बात
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मोदी जी का MP में आना प्रदेश के नागरिकों के लिए खुशी की बात है। पीएम मोदी ग्वालियर और जबलपुर नई सौगात लेकर आएंगे, इससे प्रदेश का विकास होगा। मध्यप्रदेश पर मोदी जी की नजर बनी रहेगी तो प्रदेश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस पर हमला करते हुए तोमर ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है, इसलिए उधर-उधर की बातें करती है। कांग्रेस ये बताएं कि 10 साल केंद्र की सरकार में रहे तो उन्होंने क्या किया। 2003 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार में रही तो उन्होंने क्या किया? कांग्रेस के पास बताने को कुछ है नहीं, जबकि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...