10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालएमपी चुनाव सर्वे रिपोर्ट: रणनीति बदलने के बाद भी बीजेपी को झटका!...

एमपी चुनाव सर्वे रिपोर्ट: रणनीति बदलने के बाद भी बीजेपी को झटका! इतनी सीटें जीत सकती है कांग्रेस

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने 79 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस में चुनाव को लिए तैयारियां जोरों पर है। राज्य में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला जनता को करना है। विधानसभा चुनाव को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को कहना कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कुछ लोगों को उम्मीद है कि राज्य में फिर से बीजेपी सत्ता में आएगी। वहीं, इसी बीच टाइम्स नाऊ नवभारत की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें दावा किया गया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। ये सर्वे रिपोर्ट 20 सितंबर तक है। दो महीनों के आकंड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इस सर्वे में बताया गया है कि विधानसभा चुनाव में एंटी इनकंबेसी का असर दिख सकता है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है। हालांकि दोनों ही पार्टियों के बीच सीटों का ज्यादा अंतर नहीं है।

किस पार्टी को कितनी सीटें
सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है अगर राज्य में अभी विधानसभा के चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 102 से 110 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 118 से 128 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य दलों को 02 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 2023 के चुनाव में 42.8 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस को 43. 8 फीसदी वोट मिल रहा है। जबकि अन्य के खाते में 13.40 वोट फीसदी जा सकता है।

दिग्गजों को उतार चुकी है बीजेपी
एमपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दिग्गजों की फौज उतार दी है। राज्य में तीन केन्द्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पहले भी कई सर्वे रिपोर्ट में बीजेपी के खिलाफ निगेटिव फीडबैक आया था जिसके बाद पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने मोर्चा संभाल लिया है।

सर्वे पर क्या बोली बीजेपी-कांग्रेस
सर्वे रिपोर्ट पर बीजेपी ने दावा किया है कि ये 20 सिंतबर तक का सर्वे है। पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव 20 सितंबर के बाद किया था। अब इस बदलाव का असर दिखाई देगा। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि मैं इस सर्वे से सहमत नहीं हूं क्योंकि राज्य में कांग्रेस को 140 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...