6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलविराट-अनुष्का शर्मा के घर आने वाला है नया मेहमान, दूसरी बार पैरेंट्स...

विराट-अनुष्का शर्मा के घर आने वाला है नया मेहमान, दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहा कपल?

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। बीते कुछ समय से अनुष्का शर्मा किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने से बचती हैं। विराट कोहली के साथ न तो ट्रेवल कर रहीं हैं और ही किसी मैच में नजर आ रहीं हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो यह कपल पिछली बार की ही तरह बाद में औपचारिक रूप से दुनिया के साथ खुशखबरी साझा करेंगे। हालांकि इस कपल के बारे में कई तरह की अफवाह पहले भी उड़ चुकी है। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा। मालूम हो कि दंपती की एक बेटी वामिका है, जिसका जन्म जनवरी 2021 में हुआ था। विराट-अनुष्का अपने पहली बच्ची की निजता के लिए काफी सजग रहते हैं। दोनों ने कभी अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की और न ही मीडिया को ऐसा करने की अनुमति देते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, ‘अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बीते दिनों मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों ने पैपराजी (कैमरामैन) से उनकी फोटोज शेयर न करने का निवेदन किया था। साथ ही वादा भी किया था कि दोनों जल्द ही खुद आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कर देंगे। इस कपल ने अपने घर में गणपति भी स्थापित किया था, जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर अपलोड की है। भारतीय परिधान में अनुष्का शर्मा बेहद सुंदर लग रहीं थीं।

अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले ही अपनी अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। 2017 में इटली के एक गांव में जाकर गुपचुप शादी रचाने वाले विराट-अनुष्का को तब मीडिया ने ‘विरुष्का’ नाम दिया था। दूसरी ओर विराट कोहली चंद दिनों बाद भारतीय टीम को तीसरी बार वर्ल्ड कप जिताने के इरादे से मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत ने 2019 का पिछला वर्ल्ड कप विराट कोहली की कप्तानी में खेला था, लेकिन अब टीम की अगुवाई रोहित शर्मा कर रहे हैं, ऐसे में संभवत: अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे विराट बिना किसी दबाव के भारत को चैंपियन बनाने उतरेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...