7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएशियन गेम्स 2023: रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की भारतीय जोड़ी ने...

एशियन गेम्स 2023: रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की भारतीय जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

Published on

हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत के खाते में 9वां गोल्ड मेडल आ गया है। शनिवार को टेनिस में मिक्सड डबल्स कैटेगेरी के अंदर रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मिक्सड डबल्स के फाइनल में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने चीनी ताइपे की लिएंग एन शू और हुएंग तसुंग हाओ की जोड़ी को 2-6, 6-3 और 10-4 से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही रोहन बोपन्ना ने गोल्ड मेडल के साथ अपने आखिरी एशियन गेम्स से विदाई ली है।

एशियन गेम्स में रोहन बोपन्ना का दूसरा गोल्ड मेडल
टेनिस मिक्सड डबल्स का फाइनल 1 घंटे 14 मिनट तक चला। एशियन गेम्स में रोहन बोपन्ना का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले उन्होंने अपना पहला टेनिस फाइनल खेलते हुए साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में मेन्स डबल्स के फाइनल में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि 2023 में रोहन बोपन्ना पुरुष मेन्स डबल्स में युकी भांबरी के साथ राउंड ऑफ 16 से आगे नहीं जा सके थे।

फाइनल तक जाने का कैसा रहा सफर?
मेन्स डबल्स में आगे नहीं जाने के बाद रोहन बोपन्ना ने मिक्सड डबल्स में शानदार प्रदर्शन किया। टेनिस के पहले राउंड में भारत की मिश्रित जोड़ी को बाई मिला था। दूसरे राउंड में उन्होंने उज़्बेकिस्तान के अकगुल अमानमुराडोवा-मक्सिम शिन को 6-4, 6-2 से हराने के बाद राउंड ऑफ 16 में अयानो शिमिज़ु-शिनजी हजावा को 6-3, 6-4 से हराया था। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने टेनिस के मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में झिबेक कुलम्बायेवा-ग्रिगोरी लोमाकिन की कज़ाकिस्तान की जोड़ी को 7-5, 6-3 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्होंने चीनी ताइपे की जोड़ी को हरा दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...