8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालबिहार सरकार का नाम लिए बिना बड़ा इशारा कर गए पीएम मोदी,...

बिहार सरकार का नाम लिए बिना बड़ा इशारा कर गए पीएम मोदी, जातिगत जनगणना पर यूं बोला हमला

Published on

ग्वालियर

बिहार सरकार ने सोमवार को जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी किए हैं। देश में विपक्ष लंबे समय से जातिगत जनगणना की मांग कर रहा है। इसी बीच पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने बिहार सरकार का नाम लिए बिना जातिगत राजनीति करने वालों पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा- जो लोग भारत विरोधी हैं वो जातिपात के नाम पर देश को बांट रहे हैं। इन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है, इन्हें भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- इन विकास विरोधियों की सरकार जहां भी आती है वहां क्राइम और करप्शन सबसे ज्यादा बढ़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूछता है और पूजता है। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट विकास की गति को और अधिक रफ्तार दे सकता है।

क्या कहा पीएम मोदी ने
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दिन में हमने इतनी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है जो पहले की सरकार एक साल में नहीं कर पाती थीं। पीएम मोदी ने कहा कि नौ साल में अगर इतना काम हो सकता है तो 60 साल में क्यों नहीं हो सकता था। वह पहले भी गरीब की भावनाओं से खेल रहे थे और अब भी खेल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह पहले जात पात के नाम पर बांटते थे। आज भी वहीं पाप कर रहे हैं। आज वे लोग घोर भ्रष्टाचारी हो गए हैं।

बिहार सरकार ने जारी किया है जातिगत आंकड़े
बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य में जातिगत जनगणना की थी। जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। पीएम मोदी ने अपनी सभा बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि विपक्षी लोग आज भी जाति-पात के नाम पर उलझे हैं। पीएम मोदी ने रैली में अपने 9 साल के कार्यकालों के बारे में भी जानकारी दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...