8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता, सवर्णों को भी...',...

‘कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता, सवर्णों को भी…’, बोलीं उमा भारती

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश में चुनावी साल के दौरान ‘माई का लाल’ का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है. शिवराज सिंह चौहान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यह नारा छेड़ा है. सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उमा भारती ने मंच से कहा कि ‘कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता.

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान आरक्षण का खुलकर समर्थन किया. पिछड़ा वर्ग के एक कार्यक्रम में कहा कि ओबीसी को सरकारी नौकरी में 27% आरक्षण मिलना चाहिए. एससी-एसटी के अलावा गरीब सवर्णों का भी आरक्षण होना चाहिए. यह व्यवस्था सिर्फ तब बदले जब एसटी-एससी खुद बोले कि उन्हें आरक्षण नहीं चाहिए.

‘गरीब सवर्णों का भी 10% आरक्षण होना चाहिए’
आरक्षण पर अपनी बात रखते हुए उमा भारती ने कहा कि ‘पूरे देश को एक होना चाहिए इस मसले को लेकर कि ओबीसी का आरक्षण होना चाहिए, एसटी-एससी का आरक्षण होना चाहिए. सरकारी नौकरियों में ओबीसी का 27% आरक्षण होना चाहिए. गरीब सवर्णों का भी 10% आरक्षण होना चाहिए. मैंने कई ब्राह्मणों और वैश्य वर्ग के लोगों को बहुत गरीब देखा है.

‘जब एसटी-एससी खुद कहेंगे कि हमें आरक्षण नहीं चाहिए’
उन्होंने कहा कि या तो इस देश की व्यवस्था ही ऐसी हो जाए कि आरक्षण की स्थिति ही न रहे. वो स्थिति तब आएगी जब एसटी-एससी खुद कहेंगे कि हमें आरक्षण नहीं चाहिए. उसके पहले यह स्थिति खत्म नहीं की जा सकती. कोई माई का लाल आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता. जब तक समाज में एक भी व्यक्ति अधिकरों से वंचित रहेगा तब तक आरक्षण खत्म नहीं हो सकता.

‘गलत क्या है, अगर दोनों एक जैसी बात करें’
उमा से कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि शिवराज ने भी 2018 में यही कहा था तो उमा भारती ने कहा कि ‘इसमें गलत क्या है. अगर दोनों एक जैसी बात करें तो अच्छी बात है.’ बता दें कि साल 2018 में शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि ‘हमारे होते हुए कोई ताकत, कोई माई का लाल आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता’. उसके बाद चुनाव के दौरान सवर्ण वर्ग ने उनके बयान का जमकर विरोध किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...