8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपाल'चुनाव लड़ना है या नहीं? यहां से लड़ना है कि नहीं?...', जनता...

‘चुनाव लड़ना है या नहीं? यहां से लड़ना है कि नहीं?…’, जनता से CM शिवराज ने पूछा

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सीहोर जिले के ग्राम सातदेव पहुंचे. यहां 19 करोड़ से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्य की सौगात दी. वहीं, सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए चुनाव लड़ने को लेकर पूछा. उन्होंने जनता से पूछा कि चुनाव लड़ना है या नहीं? और यहां से लड़ना है कि नहीं? इस दौरान मौजूद लोगों ने मामा-मामा के जमकर नारे लगाए. फिर सीएम ने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जनता से बात करता हूं. वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते रहे पैसे नहीं है. मैंने जो सोचा वह करता चला गया. कल बहनों के खाते में पैसे डालूंगा. कांग्रेस का समय देखा था. उनसे एक सड़क नहीं बनती थी. हमने सड़कों का जाल बिछा दिया.

एक करोड़ 32 लाख रुपये लाडली बहनों के खातों में डाला
सीएम ने कहां 100 रुपये भी मांगोगे, तो कोई नहीं देगा. हमने एक करोड़ 32 लाख रुपये लाडली बहनों के खातों में डाला. सभी के खाते में 1250 रुपये जा रहा है. यह चमत्कार नहीं तो क्या है.बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर पहुंचे थे. उन्होंने विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये की सौगात दी थी. उन्होंने ‘चरण पादुका’ योजना के तहत ‘तेंदूपत्ता संग्राहकों हितलाभ’ वितरण करते हुए चरण पादुका पहनाई थी.

हर महीने तनख्वाह की तरह सीधे खाते में आ जाते हैं पैसा
साथ ही जनता से संबोधन के दौरान सीएम शिवराज ने कहा, “ऐसा भैया मिलेगा नहीं. जब मैं चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा”. सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, ‘मैंने मध्य प्रदेश की राजनीति बदली है. कभी आपने ऐसा सोचा था कि बहनों के खाते में हर महीने पैसा आएंगे. हर महीने तनख्वाह की तरह सीधे पैसा खाते में आ जाते हैं. यह एक क्रांति है, जिसे 1000 से शुरू किया. धीरे-धीरे इसे 3 हजार तक ले जाऊंगा’.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...