7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने वर्ल्ड कप से पहले खड़े किए हाथ, साफ शब्दों...

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप से पहले खड़े किए हाथ, साफ शब्दों में कहा उनसे कोई उम्मीद न रखे!

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट भारत में भले ही हो रहा है लेकिन टिकट को लेकर काफी मारामारी है। हर कोई वर्ल्ड कप का टिकट चाहता है। भारत के मैचों के टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ ही खत्म हो गए। ऐसे में ज्यादातर फैंस को निराशा हाथ लगी। बीसीसीआई पर टिकट की धांधली के आरोप भी लगे। इस बीच अब वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। उससे पहले विराट कोहली ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं

विराट ने टिकट देने से किया मना
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने दोस्तों को साफ कर दिया कि टिकट के लिए उनसे कोई उम्मीद नहीं रखें। विराट ने लिखा- जैसा कि हम विश्व कप के करीब हैं, मैं विनम्रतापूर्वक अपने सभी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुझसे टिकटों के लिए बिल्कुल भी अनुरोध न करें। प्लीज अपने घरों से इंजॉय करें।विराट की इस स्टोरी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने लिखा- और मुझे भी इसमें कुछ जोड़ना है। अगर आपके मैसेज का जवाब नहीं मिलता है तो प्लीज मुझे मदद के लिए अनुरोध न करें।

4 साल पहले भी खड़े किए थे हाथ
यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली ने अपने दोस्तों को वर्ल्ड कप टीम के लिए साफ साफ मना किया है। 2019 वर्ल्ड कप से पहले भी विराट ने कुछ ऐसा ही किया था। तब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा करते हुए कहा था- जब आप इस स्तर के टूर्नमेंट में आ रहे हों तो आपको पहले ही लोगों को मना कर देना चाहिए। मेरे दोस्तों ने भी मुझे पूछा कि क्या हम आ जाएं तो मेरा उन्हें यही जवाब था, मुझसे मत पूछो। अगर आना चाहते हो जरूर आओ। वर्ना सबके घर पर अच्छे टीवी हैं वहीं बैठकर मैच देखो।’

भारत का पहला मैच 8 को
भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला होगा। भारतीय टीम 8 अक्टूबर से अपना पहला मैच खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...